नालंदा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट में प्राप्त की सफलता; कुलपति ने किया सम्मान….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: राजगीर, नालंदा (11 फरवरी, 2026): नालंदा विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित यूजीसी-नेट परीक्षा (दिसंबर 2025) में सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं शोध-उन्मुख वातावरण को प्रतिबिंबित करती है।
सफल विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. श्री अर्का मुखर्जी – स्कूल ऑफ इकॉलॉजी एंड एनवायरनमेंट स्टडीज (सहायक प्रोफेसर एवं पीएच.डी. प्रवेश हेतु योग्य)
2. सुश्री श्रुति सुहानी – स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज एंड लिटरेचर/ह्यूमैनिटीज (पीएच.डी. प्रवेश हेतु योग्य)
3. श्री बिनम्र देब – स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज एंड लिटरेचर/ह्यूमैनिटीज (पीएच.डी. प्रवेश हेतु योग्य)
4. सुश्री जोएल गुहा – स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज एंड लिटरेचर/ह्यूमैनिटीज (पीएच.डी. प्रवेश हेतु योग्य)
5. सुश्री शांभवी वर्दन – स्कूल ऑफ इकॉलॉजी एंड एनवायरनमेंट स्टडीज (पीएच.डी. प्रवेश हेतु योग्य)
6. श्री अभिलाष त्रिपाठी – स्कूल ऑफ इकॉलॉजी एंड एनवायरनमेंट स्टडीज (पीएच.डी. प्रवेश हेतु योग्य)
7. सुश्री तियासा जेना – पुरातत्व, स्कूल ऑफ हिस्टॉरिकल स्टडीज (पीएच.डी. प्रवेश हेतु योग्य)
8. श्री सुयश बियाला – पुरातत्व, स्कूल ऑफ हिस्टॉरिकल स्टडीज (पीएच.डी. प्रवेश हेतु योग्य)
9. श्री मो. शाहरुख खान – पुरातत्व, स्कूल ऑफ हिस्टॉरिकल स्टडीज (पीएच.डी. प्रवेश हेतु योग्य)
10. सुश्री आकांक्षा बसुमातरी – स्कूल ऑफ हिस्टॉरिकल स्टडीज (पीएच.डी. प्रवेश हेतु योग्य)
11. श्री जगताप प्रशांत जगन्नाथ – हिंदू स्टडीज, स्कूल ऑफ बौद्ध स्टडीज, फिलॉसफी एंड कम्पेरेटिव रिलिजन्स (पीएच.डी. प्रवेश हेतु योग्य)
12. सुश्री प्रगति प्रेरणा – हिंदू स्टडीज, स्कूल ऑफ बौद्ध स्टडीज, फिलॉसफी एंड कम्पेरेटिव रिलिजन्स (पीएच.डी. प्रवेश हेतु योग्य)
13. श्री प्रदीप कुमार – स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (पीएच.डी. प्रवेश हेतु योग्य)
14. सुश्री ऋचा शर्मा – स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (पीएच.डी. प्रवेश हेतु योग्य)
15. सुश्री खुशी कोठारी – स्कूल ऑफ बौद्ध स्टडीज, फिलॉसफी एंड कम्पेरेटिव रिलिजन्स (पीएच.डी. प्रवेश हेतु योग्य)
कुलपति प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी ने सफल विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता नालंदा विश्वविद्यालय के सशक्त शैक्षणिक वातावरण और शोध-केन्द्रित दृष्टिकोण का परिणाम है।
कुलपति ने यह भी कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विश्वविद्यालय इन चयनित विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक एवं मार्गदर्शन संबंधी पहल करने की योजना बना रहा है, जिससे उनके शोध एवं अध्यापन कौशल को और अधिक निखारा जा सके।
