तीसरी पुण्यतिथि पर याद की गईं समाजसेविका अरुण लता सिन्हा…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: विशेष संवाददाता, औरंगाबाद। सोमवार को प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य स्मृतिशेष लाला शम्भू नाथ की धर्मपत्नी तथा समाजसेविका अरुण लता सिन्हा की तीसरी पुण्यतिथि यहां क्लब रोड स्थित सोनवर्षा वाणी परिसर में मनाई गयी। इस मौके पर उपस्थित बुद्धिजीवियों, गणमान्य नागरिकों और परिजनों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उनकी जीवनी को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अरुण लता सिन्हा का सम्पूर्ण जीवन गरीबों – जरूरतमंदों की मदद , सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा और अनुशासन के प्रति समर्पित रहा । समाजसेवा – महिला हित के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके पदचिन्हों पर चलना आज के दौर में आसान नहीं है। हम सभी को समाजसेवा, संस्कृति, संस्कार से जुड़े उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। अरूण लता सिन्हा के दिये संस्कार उनके परिवार में भी प्रदर्शित होता है।
इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग के पूर्व अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, अजय वर्मा परिवार के सदस्यों में ई. ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, भारती श्रीवास्तव, नवबिहार टाइम्स के सम्पादक कमल किशोर, सोन वर्षा वाणी के संपादक श्रीराम अम्बष्ट, प्रकाश कुमार सिन्हा , सलोनी अम्बष्ट, संजना किशोर, आरती सिन्हा , साकेत कुमार, मृदुला अम्बष्ट, संस्कृति किशोर, कौस्तुभ किशोर, यशी किशोर , कुशाग्र समेत कई सेवानिवृत्त शिक्षकगण एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
