सड़क सुरक्षा के तहत नालंदा जिलान्तर्गत चिन्हित प्रखंडों में होगा बस स्टॉप का निर्माण…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: राज्य परिवहन विभाग , बिहार के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के तहत नालंदा जिलान्तर्गत चिन्हित प्रखंडों में बस स्टॉप निर्माण किया जाना है ।उक्त के आलोक में श्री कुंदन कुमार , जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, हिलसा, अस्थावां, कतरी सराय, सिलाव, कराय परसुराय, बिहारशरीफ एवं रहुई को बस स्टॉप निर्माण हेतु भूमि की विवरणी प्राप्ति के उपरान्त राशि मो०-₹1332100/- (तेरह लाख बत्तीस हजार एक सौ) रूपया उपलब्ध कराई गई है ।
प्रखण्ड हिलसा, अस्थावां, कतरी सराय,सिलाव, कराय परसुराय, बिहारशरीफ एवं रहुई में बस स्टॉप निर्माण हेतु जानकारी निम्नवत है:-
1. प्रखंड का नाम – हिलसा
योजना का नाम -मौजा कामता में रकवा-30 X 20 वर्गफीट गैरमजरूआ परती खास ठिकेदार भूमि पर बस ठहराव का निर्माण हेतु 190300.00 की राशि
आवंटित हुई है।
2. प्रखंड का नाम – अस्थावां
योजना का नाम – मौजा- नोआवा में परती गैरमजरूआ भूमि है। उक्त भूमि भाग 30 x 20 वर्गफीट पर बस ठहराव का निर्माण हेतु 190300.00 की राशि आवंटित हुई है।
3. प्रखंड का नाम – कतरीसराय
योजना का नाम – मौजा -कतरीसराय में 30 X 20 वर्गफीट गैरमजरूआ भूमि पर बस ठहराव का निर्माण हेतु 190300.00 की राशि आवंटित हुई है।
4. प्रखंड का नाम – सिलाव
योजना का नाम – मौजा – सिलाव में गैरमजरूआ प्रस्तावित रकवा 30 X 20 वर्गफीट भूमि पर बस ठहराव निर्माण हेतु 190300.00 की राशि आवंटित हुई है।
5. प्रखंड का नाम – करायपरशुराय
योजना का नाम – मौजा- पकड़ी में गैरमजरूआ भूमि पर बस ठहराव का निर्माण हेतु 190300.00 की राशि आवंटित हुई है।
6. प्रखंड का नाम – बिहारशरीफ
योजना का नाम – मौजा – हरगांवा में गैरमजरूआ भूमि पर बस ठहराव का निर्माण 190300.00 की राशि आवंटित हुई है।
7. प्रखंड का नाम – रहुई
योजना का नाम – मौजा – बरान्दी में परती भूमि पर बस ठहराव का निर्माण हेतु 190300.00 की राशि आवंटित हुई है।
संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया है कि बस ठहराव (Bus Stop) निमार्ण का कार्य नियमानुसार अविलम्ब प्रारम्भ कर माह- मार्च, 2026 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
कार्य स्थल पर दिशा-निदेश के अनुसार दी जाने वाली सूचना से संबंधित मेटल / प्रस्तर बोर्ड लगाना सुनिश्चित करेगे।
कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता के लिए कार्यकारी एजेन्सी पूर्ण रूप से जिम्मेवार होगे।
संबंधित कार्य कारी एजेन्सी द्वारा योजना का कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व ,मध्य तथा कार्य समाप्ति के वाद रंगीन फोटोग्राफ जिला परिवहन कार्यालय, नालन्दा को अभिप्रमाणित प्रति उपलब्ध करायेगे ।
