October 19, 2024

#nalanda: राजगीर को हरा भरा करने को समाजसेवियों ने लिया संकल्प … जानिए

 

 

 

 

 

 

राजगीर को हरा भरा करने को समाजसेवियों ने लिया संकल्प …

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में आज नीम ,पीपल ,तुलसी अभियान एवं सृजन, नालंदा के संयुक्त तत्वाधान में समाजसेवी एवं बुद्धिजीवियों का संगोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें राजगीर के पांच पहाड़ियों को हरा भरा बनाने हेतु कार्य रूप रेखा तैयार किया गया l गोष्टी को संबोधित करते हुए नीम पीपल तुलसी अभियान के संस्थापक डॉ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में ही इतनी तापमान बढ़ रही है इसका खास कारण यह है कि राजगीर की पंच पहाड़िया अर्धनग्न है इसलिए हम सभी को इन पांच पहाड़ियों को हरा भरा बनाने के लिए बढ़ चढ़कर के भाग लेना होगा l मौके पर उपस्थित नगर पंचायत सिलाव, पावापुरी, नालंदा एवं नगर परिषद राजगीर के ब्रांड एंबेसडर लोक गायक भैया अजीत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के पांच पहाड़ियों को हरा भरा बनाने के साथ-साथ नगर पंचायत,नालंदा, पावापुरी, सिलाव एवं नगर परिषद राजगीर को प्लास्टिक पॉलिथीन मुक्त बनाने एवं स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सब का परम कर्तव्य है तीनों नगर पंचायत एवं राजगीर नगर परिषद को प्लास्टिक पॉलिथीन मुक्त करने हेतु जागरूकता साइकिल यात्रा का आयोजन जून माह में किया जाएगा जिसमें चारों नगर प्रशासन के साथ-साथ समाजसेवी, बुद्धिजीवी, अन्य सभी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा l शैलेंद्र कुमार(लहुआर ), सुबोध कुमार (पथरौरा), राजाराम कुमार पटेल (पिलखी), सत्येंद्र कुमार (चंडी ), विजय कुमार (नालंदा) पृथ्वीराज (दयाबिगहा), आदि ने कार्यक्रम मे उपस्थित हो कर समर्थन किया l

Other Important News