October 19, 2024

#nalanda: सैनिक स्कूल नालंदा में अलंकरण समारोह आयोजित, नवनियुक्त सैन्य-छात्र अपॉइंटमेंट को एपॉलेट प्रदान किये…जानिए

सैनिक स्कूल नालंदा में अलंकरण समारोह आयोजित, नवनियुक्त सैन्य-छात्र अपॉइंटमेंट को एपॉलेट प्रदान किये…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : सैनिक स्कूल नालंदा में 04 मार्च 24 को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कैडेट नियुक्तियों के लिए एक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कैप्टन (भा.नौसेना) नवीन कृष्ण चंद्र, प्राचार्य सैनिक स्कूल नालंदा ने नवनियुक्त सैन्य-छात्र अपॉइंटमेंट को एपॉलेट प्रदान किये। कैडेट प्रणव कुमार (1312) को स्कूल कैप्टन, कैडेट सुंदरम चंद्रयान (1297) को स्कूल एडजुटेंट और कैडेट ख्याति विजित (1340) को वर्तमान सत्र के लिए बालिका कैडेट कैप्टन नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अन्य स्कूल, हाउस और क्लास अपॉइंटमेंट को भी रैंक बैज दिए गए। बाद में सभी नव चयनित कैडेट अपोटमेंट को स्कूल की परंपराओं और लोकाचार के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ प्राचार्य द्वारा दिलाई गई।

 

 

उन्होंने कैडेटों से दृढ़ निश्चय और ईमानदारी के साथ अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया । उन्होंने अलंकरण समारोह के महत्व पर जोर दिया तथा सभी नवनियुक्त अपॉइंटमेंट को विश्वास और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। “प्रीफेक्ट सिस्टम” के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने आत्म-अनुशासित होने और अन्य कैडेटों के लिए एक आदर्श बनने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कैडेटों को अपने साथी कैडेटों की आवाज बनने के लिए प्रेरित किया तथा स्कूल द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करके अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सैनिक स्कूल नालंदा के अधिकारी, सभी शिक्षक, कैडेट और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

Other Important News