October 19, 2024

ख़बरें टी वी : डीएम एसपी  द्वारा संयुक्त रूप से राजगीर अनुमंडल अंतर्गत  क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च…जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

डीएम एसपी  द्वारा संयुक्त रूप से राजगीर अनुमंडल अंतर्गत  क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : दिनांक 25 मार्च 2024 को श्री शशांक शुभंकर ,जिलाधिकारी एवं श्री अशोक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक ,नालंदा द्वारा संयुक्त रूप से राजगीर अनुमंडल अंतर्गत बेन प्रखंड के धरहरा एवं गिरियक प्रखंड के गाजीपुर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया गया ।

 

विदित हो कि बेन प्रखंड अंतर्गत धरहरा एवं गिरियक प्रखंड के गाजीपुर क्षेत्र में असामाजिक गतिविधि की सूचना मिलते ही उन्होंने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का सख्त निर्देश दिया ।

जिलाधिकारी महोदय ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व शांतिपूर्ण /आपसी भाईचारे /सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाएं । एक दूसरे के धर्म को आदर से देखें ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि होली पर्व के अवसर पर खलल डालने वाले उपद्रवी तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा ।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी ,थाना अध्यक्ष आदि उपस्थित थे ।

 

 

Other Important News