October 19, 2024

#nalanda: जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 19 आवेदकों की समस्याओं को सुना….जानिए

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 19 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए …

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 21 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिए।

दरूआरा ग्राम के आवेदक संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि मुझे घर से निकलने के लिए रास्ते को और घर से नाली का पानी निकालने के लिए रोका जा रहा है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन हेतु जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को आवश्यक निर्देश दिए।

आवेदक मिथलेश सिंह द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत राज पवाडीह सिलाव प्रखण्ड में मनरेगा कार्यालय एवम मुखिया जी के द्वारा अनियमितता बरती जा रही है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन हेतु जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को आवश्यक निर्देश दिए।

आवेदक रामबली मिस्त्री द्वारा बताया गया कि मेरे जमीन का जबरन कब्जा कर आवास कर रहे हैं और मेरे साथ मारपीट जान से मारने की धमकी दिया जाता है।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन हेतु पुलिस अधीक्षक, नालंदा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताया गया कि रहुई अंचलाधिकारी द्वारा प्रखण्ड के कार्यों को लेकर अनुसूचित जाति पर अत्याचार किया जाता है।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहारशरीफ को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

Other Important News