October 19, 2024

#nalanda: महिला बाल विकास निगम एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में….जानिए

 

 

 

 

 

महिला बाल विकास निगम एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : आज दिनांक 20.03.2024 को महिला बाल विकास निगम एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में उड़ान परियोजना अंतर्गत बाल रक्षा भारत(सेव द चिल्ड्रेन) द्वारा नूरसराय प्रखंड के चरुईपर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की गठन/ बैठक सभागार में मुखिया श्रीमति सिया जानकी देवी की अध्यक्षता में किया गया।
इस बैठक में चर्चा के मुद्दे -सरकार के मार्ग दर्शिका अनुसार 0 से 18 वर्ष के व्यक्ति को बच्चा कहते है।बच्चों का मुख्य चार अधिकार- जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार एवं सहभगिता का अधिकार पर चर्चा करते हुए पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की संरचना पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

 

पुनः शिक्षा के प्रति सामुदायिक जागरूकता, बाल विवाह व बाल श्रम रोकथाम और बाल हितैषी पंचायत बनाने हेतु चर्चा की गई।बाल सहायता नम्बर-1098 और महिला सहायता नम्बर-181 पर भी ध्यानाकृष्ट कराते हुए चर्चा की गई। पुनः इस समिति का बैठक माह में एक बार अवश्य करना है इस पर भी चर्चा की गई।

बैठक में उप मुखिया, पर्यवेक्षिका,मुखिया प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, शिक्षक, आंगनवाड़ी सेविका,बाल संसद मीना मंच व किशोरी समूह के बच्चे शामिल हुए।

Other Important News