October 18, 2024

#nalanda: बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत जिलाधिकारी नालंदा द्वारा…. जानिए

 

 

 

 

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत जिलाधिकारी नालंदा द्वारा द्वितीय अपील से संबंधित 16 मामलों की सुनवाई….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर द्वारा आज 16 मामले की सुनवाई की गई।
इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत काली बाड़ी द्वारा संपत्ति बटवारा को लेकर से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय ने अचलाधिकारी, सिलाव को अच्छे तरीके से जांच कर एक सप्ताह में रिर्पोट सुनिश्चित करने को कहा गया।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत 15 वीं वित्त योजना की राशि गबन से सम्बन्धित मामले को निष्पादित किया गया।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत निजी जमीन में जबरन रास्ता बना दिए जाने से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय ने अंचलाधिकारी, सिलाव को जमीन को मुक्त करने को कहा गया है।

परिवादी द्वारा शिकायत दर्ज अतिक्रमण वाद संख्या 19/2021-22 से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय ने जिला विधि शाखा को अधिवक्ता द्वारा जांच रिर्पोट पर कार्रवाई करने को कहा गया।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि न मिलने से सम्बन्धित मामले को निष्पादित करने हेतु जिलाधिकारी महोदय ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, हिलसा को बैंक खाते में राशि की जांच करने को कहा गया।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत मलिक गैरमजरूआ जमीन को अवैध कब्जा कर रास्ता बाधित करने से सम्बन्धित मामले को निष्पादित किया गया।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत विद्युत विपत्र से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादित किया गया।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत आम रास्ता से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादित किया गया।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत भूमि नापी से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय ने अंचलाधिकारी, हरनौत को अच्छे तरीके से जांच कर रिर्पोट तैयार करने को कहा गया।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत जमाबंदी रद्दीकरण से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय ने भूमि सुधार उप समाहर्ता, राजगीर को जांच करने के लिए निर्देशित किया गया।

परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत फर्जी लगान रसीद से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादित किया गया।

इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।

Other Important News