October 19, 2024

#nalanda: किशोर – किशोरी के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन…जानिए

 

 

 

 

किशोर – किशोरी के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : उड़ान परियोजना व महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार, यूनिसेफ तथा बाल रक्षा भारत की संयुक्त परियोजना के अंतर्गत जिला नालन्दा प्रखंड नूरसराय के सभागार भवन में शिक्षा सह रोजगार मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन सामुहिक दीप प्रज्वलित कर किया गया ।जिसमे नूरसराय प्रखंड के 78 किशोर किशोरी तथा विकास मित्र शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर किशोरी को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी रुचि के अनुरूप मार्गदर्शन प्रदान करना ताकि बच्चे सही कैरियर चुनाव कर सके।
इस कार्यक्रम में वैसे बच्चो को प्राथमिकता दी गई जिन्होने बोर्ड परीक्षा एवं इंटर परीक्षा पास की हो तथा इस समय बच्चे के सामने करियर चुनाव की एक समस्या हो रही है साथ ही कुछ बच्चे आर्थिक मजबूरी के करना बाल मजदूरी तथा तथा बाल विवाह में फंस जाते है। ऐसे बच्चो को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने तथा उनके साथ जोड़ने से ऐसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुये उन्हें शसक्त बनाया जा सकता है।

सर्वप्रथम जिला समन्वयक – निशांत कुमार व प्रखंड समन्वयक सुधा कुमारी द्वारा उड़ान परियोजना तथा कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराते हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।

 

 

श्री राजीव कुमार सिंह जिला कौशल विशेषज्ञ, श्री राजवर्धन सिंह जिला कौशल प्रवन्धक और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी पूजा कुमारी के द्वारा किशोर – किशोरियों को रोजगार के क्षेत्र में अलग अलग तरह के कौशल को लेकर जानकारी साझा किया गया। साथ ही इंटरनेट और कंप्यूटर की तकनीक की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
जिला कौशल विशेषज्ञ के द्वारा बिहार कौशल विकास योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई साथ ही प्रखंड के स्तर पर बने केंद्र से जुड़ कर योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया को बताया गया।

जिला कौशल विशेषज्ञ के द्वारा राष्ट्रीय रोजगार सेवा पोर्टल पर निबंधन की प्रक्रिया तथा इससे होने वाले लाभों के बारे विस्तृत रूप से बताया गया।

निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर विकासमित्र समाजिक कार्यकर्ता ,शिक्षा केन्द्र समन्वयक तथा किशोर – किशोरी की सफल भागीदारी रही।

 

 

Other Important News