October 18, 2024

ख़बरे टीवी – नक्सलियो के लाल इलाके में की जा रही है मौत की खेती, पिछले एक महीने में कई एकड़ में अफीम की खेती को किया जा चूका है नष्ट

नक्सलियो के लाल इलाके में की जा रही है मौत की खेती, पिछले एक महीने में कई एकड़ में अफीम की खेती को किया जा चूका है नष्ट

गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में वन विभाग की जमीन पर अफीम की खेती की जा रही है। भौगोलिक स्थिति यैसी होती है कि कोई भी पुलिस वाहन वँहा तक नही पहुँच सकती है। पहाड़ की तलहट्टी में नक्सलियो और ग्रामीणों के द्वारा अफीम की खेती की जा रही है।

नक्सलियो के द्वारा एक ओर जहा घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनोती दे रहे है वही अफीम जैसी जहर की खेती कर देश को खोखला करने में जुटी है। इस इलाके से हर साल अफीम की खेती को नष्ट किया जाता है और हर बार अफीम की खेती भी की जाती है। अफीम के फसल को नष्ट करने में गया जिला पुलिस, एसएसबी के जवान ,वन विभाग तथा अंचल कार्यालय के लोग लगे हुए है|

वही गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया की बाराचट्टी थाना क्षेत्र में पिछले एक महीने से लगातार गया जिला पुलिस, एसएसबी के जवान, वन विभाग तथा अंचल कार्यालय के लोग के सहयोग से अफीम की खेती का विनष्टि  कर रहे है और आज भी वहा पर विनष्टि करण का कार्य चल रहा है जैसे जैसे सुचना मिल रही है और जो हमलोगो ने सर्वे किया हुआ एरिया है हमलोग वहा पर विनष्टि करण का कार्य कर रहे है और यह अफीम की खेती का विनष्टि करण का कार्य 15 मार्च तक चलेगा|

Other Important News