October 18, 2024

#nalanda: आगामी 3 मार्च को गांधी मैदान पटना में आयोजित जन विश्वास रैली को सफल बनाने को लेकर जिला महागठबंधन की बैठक ….जानिए

 

 

 

 

 

 

आगामी 3 मार्च को गांधी मैदान पटना में आयोजित जन विश्वास रैली को सफल बनाने को लेकर जिला महागठबंधन की बैठक ….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 :  आज दिनांक 29 फरबरी को नालंदा जिला राजद कार्यालय बड़ी पहाड़ी में बिहार महागठबंधन द्वारा बुलाई गई आगामी 3 मार्च को गांधी मैदान पटना में आयोजित जन विश्वास रैली को सफल बनाने को लेकर राजद अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु की अध्यक्षता में जिला महागठबंधन की बैठक बुलाई गई |बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह जिला सहायक रैली प्रभारी प्रदीप मेहता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी ने देश की वर्तमान राजनीतिक हालात को देखकर बिहार महागठबंधन के बैनर तले में 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली बुलाई है इसके लिए देश के यूथ आईकॉन बिहार के नेता प्रतिपक्ष आदरणीय नेता तेजस्वी जी पूरे बिहार में घूम-घूम कर जनता को इस रैली में आने के लिए निमंत्रण जन विश्वास यात्रा के माध्यम से दे रहे हैं |आदरणीय नेता के 17 महीने के कार्यकाल को देखकर पूरे बिहार में तेजस्वी जी के समर्थन में सड़कों पर जन सैलाब उमड़ रहा है |इस रैली की सफलता के लिए पटना से नजदीक 20 प्रखंड का जिला होने के कारण नालंदा जिला से सड़क मार्ग से, रेल मार्ग से, अपने-अपने वाहनों से लगभग 100000 लोग भाग लेंगे|बहुत सारे लोग 2 तारीख के शाम को पहुंच जाएंगे उनके लिए ठहरने की व्यवस्था वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड और गर्दनीबाग मंत्रिमंडल एंक्लेव में रखा गया है|कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि ज्योति कुमार ने कहा कि देश में आज रोज संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर है|पटना में जन विश्वास रैली मोदी सरकार के ताबूत की आखिरी कील होगी । मौके पर भाकपा माले से पाल बिहारी लाल, भाकपा से राजकिशोर प्रसाद, माकपा से जनार्दन प्रसाद, अनिल महाराज, सीताशरण बिंद, दीपक कुमार, मनोज यादव, टनटन खां, बिनोद प्रसाद, अरविंद प्रसाद, पवन यादव, अमरजीत कुमार, उपेंद्र केवट मौजूद रहे।

Other Important News