October 18, 2024

#nalanda : एनयू चांसलर प्रो. अरविंद पनगढ़िया द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक मेडिकल सेंटर का उद्घाटन…जानिए

एनयू चांसलर प्रो. अरविंद पनगढ़िया द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक मेडिकल सेंटर का उद्घाटन...

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नालन्दा विश्वविद्यालय के चांसलर (कुलाधिपति) प्रोफेसर अरविंद पनगढ़िया ने आज विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित मेडिकल सेंटर का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन नालंदा के पुनर्निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो नालंदा को उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में इसके भविष्य को दर्शाता है।
इस अवसर पर नालंदा विश्वविद्यालय के गवार्निंग बोर्ड के सम्मानित सदस्य भी मौजूद थे। प्रोफेसर अरविंद पनगढ़िया ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए शीर्ष स्तर की सुविधाएं प्रदान करने पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर, कुलपति (अंतरिम) प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने कहा कि “नालंदा परिसर में शीर्ष स्तर की चिकित्सा सुविधाओं को शामिल करना यहाँ के छात्र समुदाय के शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है”।
मेडिकल सेंटर लगभग 15000 वर्ग फुट का निर्मित क्षेत्र है, इसकी 2 मंजिला इमारत जिसमें 5 ओपीडी और 15 क्षमता वाली आईपीडी मेडिकल बेड हैं। यहाँ एक्स-रे सुविधाएं, पैथोलॉजी लैब और ऑन-साइट फार्मेसी और 24/7 एम्बुलेंस सेवा जैसी आवश्यक सुविधाएं हैं।
विश्वविद्यालय गवार्निंग बोर्ड के सदस्यों ने नालंदा की उल्लेखनीय प्रगति और उपलब्धियों की प्रशंसा की। गवर्निंग बोर्ड की बैठक विश्वविद्यालय के अकादमिक और वैश्विक प्रभाव की उन्नति के रणनीतियों व दृष्टिकोणों पर केंद्रित है।

एशिया में शैक्षिक, सामाजिक और धार्मिक परिदृश्य में क्रांति लाने के लिए प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय, लगभग एक सहस्राब्दी के बाद ऐतिहासिक पुनरुद्धार के दौर से गुजर रहा है। 30 से अधिक देशों के छात्र परिसर में आवास में रह रहे हैं। विश्वविद्यालय का नया अवतार एशियाई पुनर्जागरण के प्रतीक के रूप आशाजनक भविष्य के साथ उभर रहा है।

Other Important News