October 19, 2024

#nalanda: आगामी राजद के द्वारा जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक….जानिए

 

 

 

 

 

 

 

आगामी राजद के द्वारा जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर नालंदा जिला के कार्यकर्ताओं की बैठक….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नालंदा जिला राजद कार्यालय में जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु के अध्यक्षता में सभी प्रखंड अध्यक्षों, सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, जिला के सभी पदाधिकारी एवंकार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक बुलाई गई एवं फिर महागठबंधन की बैठक बुलाई गई …

 

 

बैठक को संबोधित करते हुए इस्लामपुर के विधायक राकेश कुमार रौशन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी बिहार की जनता का विश्वास खो चुके हैं | जनादेश का व्यापार करना उनकी आदत हो चुकी है |वह कब किसको राजनीतिक धोखा देंगे उनको भी पता नहीं है|विगत वर्ष समाजवाद की दुहाई देकर आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी से आरजू करके राष्ट्रीय जनता दल के साथ सरकार बनाए थे और बगैर कारण बताएं महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ सरकार बना लिए|उन्होंने जदयू को भाजपा का एजेंट बताया….

 

 

उन्होंने कहा कि हमारे नेता अपने एजेंडा सिंचाई कमाई दवाई सुनवाईऔर करवाई को लेकर जनता के विकास के प्रति प्रतिबद्ध थे |और यह सब काम मात्र 17 महीना में सरकार के सहयोगी बनकर पूरा करने का काम किया|आम आवाम में आदरणीय तेजस्वी जी का प्रशंसा नीतीश कुमार जी एवं भारतीय जनता पार्टी को नागवार गुजरा और फलाफल सामने है |आगामी 24 फरवरी को आदरणीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी जनविश्वास यात्रा के क्रम में 2:00 बजे एकंगरसराय पहुंच रहे हैं |उन्होंने नालंदा की जनता से कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान किया …

 

 

जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कहा कि आदरणीय तेजस्वी यादव जी को जन विश्वास यात्रा के दौरान नालंदा नवादा सीमा पर हजारों समर्थकों के साथ हसनपुर के पास रिसीव किया जाएगा उसके पश्चात गिरियक, बकरा, कारगिल चौक, देवीसराय मोड़,नारी, परवलपुर के रास्ते एकंगर सराय पहुंचेंगे और वहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे | कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रधान महासचिव श्री सुनील यादव ने कहा कि 17 महीना 17 साल पर भारी रहा |जन विश्वास यात्रा मील का पत्थर साबित होगा इस अवसर पर पारस राजवंशी राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ली |

 

 

इस मौके पर कांग्रेस से राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार, भाकपा से मोहन प्रसाद, भाकपा माले से पाल बिहारी लाल, माकपा से मोहम्मद तस्लीम,श्री अनिल महाराज, श्री सुनील साव, श्री सीताशरण बिंद ,खुर्शीद अंसारी,दीपक कुमार सिंह, पप्पू यादव, कल्लू मुखिया, मनोज यादव, रामाशीष चौधरी, बजरंगी कुशवाहा, मोहम्मद शहाबुद्दीन, प्रशांत कुमार गुड्डू यादव, मोहम्मद महफूज आलम, रामजन्म यादव, दयानंद सिंह, संजीत कुमार राय, अजय चंद्रवंशी, रामानंद मुखिया, उदय कुशवाहा, सुखदेव यादव, रामेश्वर पहलवान, गोलू यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

 

 

 

 

Other Important News