October 19, 2024

#nalanda: जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 22 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर निर्देश…जानिए

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 22 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश…

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 22 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया।
नानंद ग्राम के निवासी नंदु प्रसाद द्वारा बताया गया कि जमीन पर अवैध कब्जा कर जोता जा रहा है , आवेदक ने बताया कि हमारी मां यशोदा देवी पति स्वo तोती साव के नाम से रसीद कट रहा है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या का निष्पादन हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, राजगीर को निर्देशित किया गया।

भतहर ग्राम के निवासी कौशलेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि मेरे पिता रामाधीन प्रसाद के नाम से राइफल का लाइसेंस प्राप्त है और वे बहुत ही ज्यादा बुजुर्ग होने के कारण का देख – रेख में कठिनाई हो रही है।
जिलाधिकारी महोदय ने आवश्यक करवाई हेतु जिला शस्त्र पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देशित किया गया।

मणिपुर ग्राम के निवासी विजय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि श्री गरभू गोप को 3.77 (तीन एकड़ 77 डिसमिल) जमीन भूदान यज्ञ कमिटी के द्वारा दान में मिला था एवं जमीन का सरकारी भू लगान अपने नाम से जमा करते थे। विगत कुछ वर्षों से भू – माफिया के द्वारा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है।
जिलाधिकारी महोदय ने समस्या निदान हेतु अपर समाहर्ता, नालंदा को निर्देशित किया गया।
प्यारेपुर ग्राम के निवासी गीता प्रसाद सिंह द्वारा बताया गया कि थाना गिरियक जिला नालंदा के आवास के प्लॉट में निर्मित सामुदायिक भवन का अवैध कब्जा एवं जवाहर रोजगार योजना एवं संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत निर्मित सामुदायिक भवन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
जिलाधिकारी महोदय ने समस्या निदान हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरियक, को निर्देशित किया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

 

 

 

Other Important News