October 19, 2024

#bihar nalanda : प्रखंड नूरसराय अन्तर्गत “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ” के तहत रैली का आयोजन… जानिए

 

 

 

 

 

प्रखंड नूरसराय अन्तर्गत “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ” के तहत रैली का आयोजन —

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : आज दिनांक 08.02.2024 को राष्ट्रीय बालिका दिवस पखवाड़ा के अवसर पर मुखिया जी की अध्यक्षता में बाल रक्षा भारत/यूनिसेफ के उड़ान प्रोजेक्ट के तहत महिला बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम अन्तर्गत बाल रक्षा भारत के जिला समन्वयक निशांत कुमार एवं प्रखंड समन्वयक सुधा कुमारी के सहयोग से प्रखंड नूरसराय के मध्य विद्यालय चरुईपर में राष्ट्रीय बालिका दिवस पखवाड़ा पर प्रकाश डालते हुए-बेटियां कितना महत्वपूर्ण है, बाल अधिकार, जेंडर,गुड टच,बैड टच तथा नो टच , टोल फ्री नम्बर – बाल सहायता नम्बर-1098 एवं महिला सहायता नम्बर-181पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। पुनः विद्यालय के बालिकाओ तथा किशोरी समूह के बालिकाओं द्वारा बाल विवाह ,भ्रूण हत्या ,लिंग भेद इत्यादि मुद्दे पर भाषण, गीत प्रतियोगिता कराई गई।

 

 

ततपश्चात रैली का आयोजन मध्य विद्यालय चरुईपर से सुन्दर बिगहा गांव से चरुईपर गांव तक किया गया। जिसमें लगभग 49 बालिकाओं की सफल भागीदारी रही। सभी बालिकाओं ने जोश खरोश के साथ नारा भी लगाया-
बेटी हूँ तो गम नहीं।
हम बेटों से कम नहीं।।
बेटी हूँ तो क्या गम है।हमें आसमान छूने का दम है।।
बालिका शिक्षा,अधिकार हमारा।।
मौके की है तलाश।
बेटी छू सकती है आकाश।।
इस
कार्यक्रम में बालिकाओं ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर पंचायत के मुखिया सिया जानकी देवी, प्रधानाध्यापक राकेश कुमार,सुधीर कुमार पांडेय,विकासमित्र पिंकी कुमारी,ग्रामीण-बलबंत कुमार,राजेश कुमार तथा बालिकाएं शिम्पी, अंजली, तानिया, अंशिका,रोशनी , सोनाली प्रवीण इत्यादि की सक्रिय भागीदारी रही।

Other Important News