October 19, 2024

#bihar nalanda: नालंदा विश्वविद्यालय ने आयोजित हुआ पं.राजेंद्र प्रसन्ना का शास्त्रीय बांसुरी वादन…जानिए

नालंदा विश्वविद्यालय ने आयोजित हुआ पं.राजेंद्र प्रसन्ना का शास्त्रीय बांसुरी वादन…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नालंदा विश्वविद्यालय में आज प्रसिद्ध संगीतज्ञ और ग्रैमी पत्र से सम्मानित पं. राजेंद्र प्रसन्ना का मंत्रमुग्ध कर देने वाला शास्त्रीय बाँसुरी वादन आयोजित हुआ। सुषमा स्वराज सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में पं. प्रसन्ना के लयबद्ध वादन के साथ तबले पर पंडित ललित कुमार ने संगत की। नालंदा में अध्ययनरत विभिन्न देशों के छात्र इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

 

 

 

 

विश्वविद्यालय के स्पिक मेके हेरिटेज क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में बताते हुए माननीय कुलपति (अंतरिम) प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने शास्त्रीय संगीत के सकारात्मक प्रभाव को रेखांकित करते हुए कहा की नालंदा विश्वविद्यालय अपने छात्रों के सांस्कृतिक और कलात्मक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। ऐसे शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम छात्रों की रचनात्मक प्रवृति को प्रेरित करते हैं। भारत की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने स्पिक मेके की सराहना की।

 

 

 

 

आईआईटी दिल्ली में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर किरण सेठ द्वारा 1977 में स्थापित स्पिक मैके ने युवाओं के बीच देश की सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों के बारे में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नालंदा विश्वविद्यालय की ऐसी पहल यहाँ के अंतरराष्ट्रीय छात्रों को भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू कराती है एवं एक अंतर-सांस्कृतिक भावना को विकसित करती है।

 

 

 

Other Important News