October 19, 2024

#nawada : वारिसलीगंज एसएचओ को थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने दी विदाई,भावुक हो गए थानाअध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा…जानिए

वारिसलीगंज एसएचओ को थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने दी विदाई,भावुक हो गए थानाअध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नवादा:-वारिसलीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा का स्थानंतरण गया पुलिस बल में होने के उपरान्त शनिवार को थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने विदाई दिया। वो गया के लिए प्रस्थान भी कर गए हैं। थाना से विदाई लेते समय तत्कालीन थानाध्यक्ष श्री भावुक हो गए और रोने लगे। बता दें कि हंसमुख व्यक्तित्व के धनी आशीष कुमार मिश्रा डेढ़ वर्ष पूर्व वारिसलीगंज में थानाध्यक्ष के रूप में आए थे।इस दौरान सामाजिक तथा राजनीतिक लोगों से अच्छी तालमेल बैठाते हुए कई लंबित कांडों का उद्भेन करने में सफल रहे साथ ही क्षेत्र के हरेक गांव में मजबूत ठिकाना बना चुके साइबर ठगो के विरुद्ध कई बड़ी कार्रवाई की गई थी।

 

 

वारिसलीगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष रूपा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित विदाई समारोह में एसआई निर्मल सिंह, दीपक कुमार, भोला सिंह, अशोक पासवान तथा भुनेश्वर कुमार सिंह आदि पुलिसकर्मियों द्वारा बुके देकर विदाई दी गई। इसके पूर्व बीके साहु इंटर विद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ गोविंद जी तिवारी, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह तथा मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष गौतम सिंह के द्वारा भी थानाध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर विदाई दी गई।

 

रिपोर्ट : अभय कुमार रंजन

Other Important News