October 19, 2024

#nalanda : जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 16 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर निर्देश….जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 16 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 16 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया।
बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि उनके पूर्व से निर्मित मकान की चहारदीवारी निर्माण में पड़ोसी द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ को स्थल जाँच कर कार्रवाई का निदेश दिया।
एक आवेदिका द्वारा बताया गया कि उनके घर के लिये पड़ोसी लोगों द्वारा रास्ता नहीं दिया जा रहा है, जिससे कठिनाई हो रही है। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को स्थल जाँच कर कार्रवाई का निदेश दिया।
चंडी प्रखंड के कचरा के दो लोगों द्वारा बताया गया कि सालेपुर-तेलमर-नरसंडा पथ के निर्माण में उनका पूर्व से निर्मित इंदिरा आवास को हटाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को नियमानुसार मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश दिया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

 

 

 

Other Important News