October 19, 2024

#nalanda : Mp ने किया अधिवक्ता संघ बिहार शरीफ में यहां कार्यरत अनुसेवकों के बीच यूनिफॉर्म ड्रेस, कंबल का वितरण….जानिए

 

 

 

 

Mp ने किया अधिवक्ता संघ बिहार शरीफ में यहां कार्यरत अनुसेवकों के बीच यूनिफॉर्म ड्रेस, कंबल का वितरण….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : आज नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार नालंदा जिला अधिवक्ता संघ बिहार शरीफ में यहां कार्यरत अनुसेवकों के बीच यूनिफॉर्म ड्रेस, कंबल का वितरण किए। कार्यक्रम का संचालन महासचिव दिनेश कुमार एवं अध्यक्षता अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने किये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुमार ने बताया कि नालंदा जिला अधिवक्ता संघ परिवार का लगातार स्नेह प्रेम मिलते रहता है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता गण समाज के सभी व्यक्तियों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं।

 

समाज में अधिवक्ताओं का अलग पहचान है उन्होंने बताया कि अधिवक्ता संघ की महानता है कि हर वर्ष अपने यहां कार्यरत कर्मियों को कपड़ा एवं कंबल का वितरण किया जाता है जिससे ठंड में बहुत उपयोगी साबित होता है। सांसद श्री कुमार ने बताया कि अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता गण हमारे मित्र एवं भाई समान है। अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नालंदा के सांसद का साथ 2009 से लगातार मिल रहा है। यहां के बहुत उपयोगी जल की समस्या से निजात हेतु बोरिंग वाटर आरो कूलिंग मशीन पीसीसी का ढलाई कार्य एवं अधिवक्ताओं के सुख-दुख में एक परिवार की तरह भागीदार होते हैं।

महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि सांसद महोदय का व्यवहार एवं विचार असाधारण है जिसकी तुलना कोई नहीं कर सकता एक सरल राजनेता की पहचान नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार जी हैं। इस कार्यक्रम में डॉ शशिकांत कुमार टोनी उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव जया वर्मा, प्रमोद कुमार सिंह अविनाश कुमार ओम प्रकाश चौटाला अमित कुमार रिक्की, आनंद कुमार मृदुला कुमारी शशांक गौतम, ललित कुमार मौर्य संजीव शर्मा झूलन सिंह सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे।

 

 

 

Other Important News