October 19, 2024

#Nalanda: राजगीर मकर मेला में दही खाओ प्रतियोगिता एवं पतंगबाजी प्रतियोगिता होगा मुख्य आकर्षण..जानिए

राजगीर मकर मेला में दही खाओ प्रतियोगिता एवं पतंगबाजी प्रतियोगिता होगा मुख्य आकर्षण..

मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण एवं पदाधिकारियों को दिया आवश्यक निदेश…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: 9334598481 : 14 जनवरी से 21 जनवरी की अवधि में राजगीर मकर मेला का आयोजन मेला थाना मैदान राजगीर में किया जा रहा है।
इस मेला में पतंबाजी प्रतियोगिता एवं दही खाओ परियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगा।
दही खाओ प्रतियोगिता का आयोजन 14 जनवरी को नालंदा डेयरी के सौजन्य से किया जा रहा है। इसका आयोजन मेला थाना मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर पूर्वाह्न 11 बजे से किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों को तीन मिनट का समय दही खाने के लिए दिया जायेगा। एक राउंड में 20 प्रतिभागियों को शामिल किया जायेगा। सबसे अधिक दही खाने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति नालन्दा डेयरी के विपणन पदाधिकारी श्री नीरज कुमार से दूरभाष संख्या 8789981295 पर एवं सचिन कुमार से दूरभाष संख्या 9472088372 पर संपर्क कर सकते हैं।
पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन 14 एवं 21 जनवरी को मेला थाना मैदान के सामने किया जायेगा। इसके लिये पर्याप्त संख्या में मांझा एवं पतंग उपलब्ध कराया जायेगा।लोग अपना पतंग लेकर भी आ सकते हैं।
मेला के सफल आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पेयजल, शौचालय, पार्किंग, साफ सफाई आदि को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।
मेला में विभिन्न विभागों/संस्थाओं के 30 स्टॉल लगाये जायेंगे। इसमें जीविका,उद्योग विभाग एवं अन्य स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया जायेगा। साथ ही कृषि उत्पाद एवं दुधारू पशुओं की अलग से प्रदर्शनी लगाई जायेगी।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में 15 से 18 जनवरी की अवधि में किया जायेगा। इसमें कबड्डी,क्रिकेट,फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता राजगीर,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर सहित विभिन्न कोषांगों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

 

 

Other Important News