October 19, 2024

# nalanda: Dm ने हरनौत प्रखंड के द्वारकाबिघा में मुहाने नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्थल निरीक्षण…..जानिए

जिलाधिकारी ने हरनौत प्रखंड के द्वारकाबिघा में मुहाने नदी पर निर्माणाधीन पुल का किया स्थल निरीक्षण…

पहुँच पथ के स्लोप को ठीक करने, पहुँच पथ के दोनों तरफ फुटपाथ पर पेवर ब्लॉक लगाने एवं जल निकासी हेतु नाला निर्माण के कार्य में तेजी लाने का दिया निदेश…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज हरनौत प्रखंड के द्वारका बीघा में मुहाने नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। इस पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है। पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने पुल एवं एप्रोच रोड के शेष कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश पुल निर्माण निगम के अभियंता को दिया।
निरीक्षण के क्रम में स्थानीय लोगों ने पुल के एप्रोच पथ के स्लोप के ठीक नहीं रहने की बात बताई गई।जिलाधिकारी ने पुल निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक को इसे दुरुस्त करने को कहा। पहुँच पथ के दोनों तरफ फुटपाथ पर पेवर ब्लॉक लगाने का निदेश दिया। विगत माह में जिलाधिकारी के स्थल निरीक्षण में स्थानीय लोगों द्वारा जल निकासी की समस्या संज्ञान में लाई गई थी। उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई का निदेश दिया था। उनके निदेशानुसार नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।पथ निर्माण विभाग की सड़क के नीचे से नाला के पानी के निकासी हेतु कार्यपालक अभियंता को आवश्यक कार्रवाई का निदेश दिया गया।
ग्रामीणों ने पुल के पास एन एच के किनारे एक यात्री शेड के निर्माण की आवश्यकता बताया। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस दिशा में अग्रेतर कार्रवाई का निदेश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, परियोजना प्रबंधक पुल निर्माण निगम, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल,प्रखंड विकास पदाधिकारी हरनौत, अंचलाधिकारी हरनौत एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

Other Important News