October 19, 2024

#nalanda : नालंदा जिला के मानपुर थाना अंतर्गत एक कट्ठा जमीन बिबाद में मारी गोली….जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

नालंदा जिला के मानपुर थाना अंतर्गत एक कट्ठा जमीन बिबाद में मारी गोली….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नालंदा जिला के मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावा गांव में 18 वर्षीय युवक रामकुमार को जमीनी विवाद में गोली लग गई, इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया।
घटना के बारे में बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच एक कट्ठा जमीन का विवाद को लेकर कई वर्षो से कहां सुनी चल रही थी। परंतु आज दूसरे पक्ष के द्वारा कई लोगों को बुलाकर जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंच गए, इसी दरमियान दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया और आए लोगो ने दनादन गोली व लाठी चलाने लगे।

 

 

जिसमें एक युवक को गोली पैर में लगी, तो वहीं युवक के दादाजी कैलाश यादव को भी लोगों ने लाठी ईट डांटे से मार कर घायल कर दिया। जिनका इलाज बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में चल रहा है, युवक राम कुमार की प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है। राम कुमार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है…

 

 

वही इस मामले पर बिहार शरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूरूल हक ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया की आज संध्या करीब 05:30 बजे ग्राम तेतरावां में जमीनी विवाद में मालो यादव पे० सुबे यादव ग्राम तेतरावां थाना मानपुर जिला नालंदा द्वारा गोलीबारी किया गया। गोलीबारी के क्रम में पप्पु यादव के पुत्र राम कुमार उम्र करीब 22 वर्ष को पैर में गोली लगने की बात बतायी गयी है।

 

 

जख्मी सदर अस्पताल बिहार शरीफ में ईलाजरत थे एवं खतरे से बाहर है। पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की छानवीन कर रही है। जख्मी की ओर से आवेदन अप्राप्त है। आवेदन प्राप्त होने पर औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

 

 

पूर्व में पप्पु यादव के आवेदन पर राम ईश्वर यादव एवं मालो यादव दोनो पिता सुबे यादव के विरूद्ध मानपुर थाना कांड सं0-217/23 दि0 22.11.23 धारा 341, 323,307,337,504,34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कांड अंकित है, जिसमें राम ईश्वर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मालो यादव के विरूद्ध भी गिरफ्‌तारी हेतु छापामारी किया जा रहा है।

आज भी घटना के तुरन्त बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर मालो यादव की गिरफ्तारी हेतु सद्यन छापामारी कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

 

 

Other Important News