October 18, 2024

#nalanda : रेल ओवर ब्रिज के निर्माण स्थल एवं द्वारकाबिघा में मुहाने नदी पर निर्माणाधीन पुल का डीएम ने किया स्थल निरीक्षण…. जानिए

नालंदा जिलाधिकारी ने हरनौत में रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण स्थल एवं द्वारकाबिघा में मुहाने नदी पर निर्माणाधीन पुल का किया स्थल निरीक्षण..

आरओबी निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों की मांग/सुझाव पर विचार कर तकनीकी रूप से उपयुक्त डिज़ाइन के अनुरूप कार्रवाई हेतु होगी पहल…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नालन्दा जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने शनिवार को हरनौत बाजार में रेल ओवर ब्रिज के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
इस आरओबी का निर्माण बिहार सरकार द्वारा कराया जा रहा है। बिहार पुल निर्माण निगम कार्यकारी एजेंसी के रूप में इसका निर्माण करा रही है।
इस आरओबी के संदर्भ में स्थानीय लोगों द्वारा इसे स्टेशन जाने वाली सड़क तथा रेलवे क्रासिंग के पूरब में दक्षिण की तरफ से आने वाली सड़क से संपर्कता प्रदान करने की मांग की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी स्थानीय लोगों की एक एक बात को सुना। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर तकनीकी पहलू को ध्यान में रखते हुए सक्षम स्तर से विचार का अनुरोध किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने द्वारका बीघा में मुहाने नदी पर निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया। इस पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है। पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने पुल एवं एप्रोच रोड के शेष कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश पुल निर्माण निगम के अभियंता को दिया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, कार्यपालक अभियंता पुल निर्माण निगम, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरनौत, अंचलाधिकारी हरनौत एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 

 

Other Important News