October 18, 2024

#nalanda : राजकीय मकर मेला का राजगीर में 14 जनवरी से 21 जनवरी तक होगा आयोजन… जानिए

राजकीय मकर मेला का राजगीर में 14 जनवरी से 21 जनवरी तक होगा आयोजन..

मकर मेला के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने आर आई सी सी सभागार में की बैठक..

परंपरागत गतिविधियों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन..

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : राजकीय मकर मेला का आयोजन राजगीर में 14 जनवरी से 21 जनवरी की अवधि में किया जायेगा।
मकर मेला के सफल आयोजन को लेकर आज आर आई सी सी सभागार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।
मेला के आयोजन को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यों एवं गतिविधियों के लिए अलग अलग समिति जिला स्तर पर गठित की जा रही है। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी समिति गठित करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह मेला प्रकृति एवं परंपरा का प्रतीक है। इसलिये राजकीय मकर मेला में प्राकृतिक एवं परंपरागत गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रमों पर विशेष जोर दिया जायेगा। मेला का थीम भी प्राकृतिक एवं परंपरा पर आधारित रहेगा।
मेला में पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन 14 एवं 21 जनवरी को किया जायेगा। कृषि उत्पाद पर आधारित प्रदर्शनी, दुधारू मवेशी की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज एवं वाद विवाद प्रतियोगिता,टमटम एवं पालकी सज्जा आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। विभिन्न प्रकार के खेल के तहत दंगल ,क़बड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स आदि की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा।
मेला के थीम को देखते हुए दही खाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा।
सभी कार्यक्रम मेला थाना मैदान में आयोजित होंगे। इसके किये आयोजन स्थल पर मंच एवं पंडाल का निर्माण किया जायेगा।
सभी समिति को अपने अपने आवंटित कार्यों को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता राजगीर,विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

Other Important News