October 18, 2024

#nalanda : जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 21 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर…. जानिए

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 21 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश…

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 21 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया।
तेल्हाड़ा के कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि तेल्हाड़ा के लिये स्वीकृत किये गये अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण तेल्हाड़ा की जगह केशोपुर में किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा को दूरभाष पर स्थल जाँच कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया।
नूरसराय की एक महिला द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिये जाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बिहारशरीफ के वार्ड नं 42 की एक महिला द्वारा बताया गया कि उनकी निबंधित जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को स्थल जाँच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
एक आवेदक द्वारा केशोपुर पंचायत की ग्राम कचहरी का संचालन निजी भवन में किये जाने से संबंधित किराये का भुगतान नहीं होने की बात बताई गई।जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया।
कुछ अन्य मामलों को लोकशिकायत अधिनियम के तहत सुनवाई हेतु जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी को निदेश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

 

 

 

Other Important News