October 18, 2024

#nawada : जम्मु में आतंकी हमले में शहीद हुआ वारिसलीगंज का लाल चन्दन, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा…जानिए

 

 

 

 

 

 

जम्मु में आतंकी हमले में शहीद हुआ वारिसलीगंज का लाल चन्दन, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा…

 

 

 

 

 

 

फाइल फोटो : शाहिद चंदन कुमार

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : वारिसलीगंज (नवादा) :- जम्मू कश्मीर के राजौरी में हुए आतंकी हमला में बिहार का लाल भी शहीद हो गया है। शहीद जवान बिहार के नवादा का रहने वाला है। जवान की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हमले में सेना के 4 जवान शहीद हो गए हैं। जिनमें से एक जवान नवादा का भी है। मृतक नवादा जिला के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नारोमुरार गांव के निवासी मौलेश्वर सिंह के पुत्र चंदन कुमार है। इस घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया सह ग्रामीण अभिनव आनंद ने दी है। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल, जम्मू कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में सेना के 4 जवान शहीद हो गए, जबकि तीन जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने सेना की 2 गाड़ियों पर हमला कर दिया। आतंकी घात लगाकर बैठे हुए थे। भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने सेना के वाहनों पर अटैक कर दिया। जम्मू स्थित रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बरनवाल ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में ‘कड़ी खुफिया जानकारी’ के आधार पर बुधवार रात को पुंछ के थानामंडी-सूरनकोट क्षेत्र में धेरा की गली के सामान्य इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। 21 दिसंबर की दोपहर लगभग तीन बजकर 45 मिनट पर ऑपरेशन साइट पर सेना के 2 वाहन पहुंचे, जिस पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद सेना की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान सेना के 4 जवान शहीद हो गए,जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं।वहीं नवादा के वारिसलीगंज के कुटरी पंचायत के मुखिया अभिनय आनंद ने बताया कि मलेश्वर सिंह के पुत्र चंदन कुमार 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। इसके बाद पूरे परिवार में काफी खुशी का माहौल था। वहीं शहीद चंदन का विवाह 2022 में हिंदू रीति रिवाज के साथ सिम्पी के साथ काफी धूमधाम से की गई थी। एक साल पहले ही चंदन की विवाह हुई थी। शहीद चंदन कुमार छठ पूजा में अपने घर आए थे और छठ खत्म होते ही ड्यूटी के लिए रवाना हो गए थे। 26 साल के शहीद जवान की खबर सुनते ही पूरे इलाका में मातम छा गया है। नवादा के वारिसलीगंज के नारोमुरार की माटी के लाल ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। चंदन कुमार, 89 आर्म्ड रेजिमेंट के जवान थे। वे देश की रक्षा करते हुए पांच अन्य जवानों के साथ वीरगति को प्राप्त हुए है। नारोमुरार गांव के मौलेश्वर सिंह और जयंती देवी की तीन संतानों में चन्दन कुमार दूसरे नम्बर पर थे। इनके पिता गांव में ही खेतीबारी करते हैं। जवान की प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई थी। पांच वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे।

 

 

 

रिपोर्ट : अभय कुमार रंजन

 

 

 

Other Important News