October 19, 2024

#Nalanda: कारगिल पार्क में शहीद स्मारक पार्क में असमाजिक तत्त्वों के द्वारा तोड़ फोड़ पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन… जानिए

 

 

 

 

 

 

कारगिल पार्क में शहीद स्मारक को पहले तोड़ा, फिर जोड़ा, प्रशासन की लीपापोती पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 :नालंदा जिला के मुख्यालय शहर के कारगिल मोड़ पर स्थित कारगिल पार्क में रात को उपद्रवियों द्वारा शहीद स्मारक को क्षतिग्रस्त करने की खबर सुबह आग की तरह फैल गई…

 

 

आनन फानन में जिला प्रशासन के लोगो ने स्थल की अहले सुबह मरम्मत करा सही कराया, भाजपा ने प्रशासन पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए कारगिल पार्क के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के नेताओं ने बताया की….

 

 

वीर शहीदों के स्थल को रात को नुकसान पहुंचाया गया, ये वन विभाग और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है और जैसे ही सुबह खबर फैली, इसकी तुरंत मरम्मत करवा कर इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर लीपापोती का काम किया गया है। प्रशासन ने किसी को भी पार्क के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी, जिससे आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही, सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

 

 

भाजपा नेताओं ने बिहार मे बढ़ते अपराधिक घटनाओं के लिए महागठबंधन सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि अब बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है, न जाने किसके साथ कहां और किसी भी जगह किसी तरह की आपराधिक घटना घट जाए। बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना अधिक बढ़ा हुआ है कि उन्हें पुलिस प्रसाशन का कोई भय नहीं।

 

 

चोरी, डकैती, लूटपाट, छिनतई, हत्या एवं अपहरण की घटनाएं बहुत ही तेजी से बढ़ती जा रही है। बिहार की जनता को 90 के दशक का जंगलराज का अहसास फिर से होने लगा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री शैलेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष अमित गौरव, श्यामकिशोर सिंह, लोकसभा संयोजक सुधीर कुमार, जिला मंत्री रवि राज,

 

 

 

डा. आशुतोष कुमार, बिहार शरीफ महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती, कंचन सिंहा, शांति कुमारी, पिंकी देवी, रेशमा कुमारी, अमरजीत वर्मा, प्रदीप कुमार पाण्डेय, प्रेम सागर पासवान, अनिल पटेल, रंजीत कुमार रंजन, संजयकान्त सिंहा, डा अशोक कुमार, प्रवीण कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 

 

 

 

 

 

Other Important News