October 18, 2024

#Nalanda : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजगीर लॉजिंग एवं हाऊसिंग कमिटी की बैठक…. जानिए

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजगीर लॉजिंग एवं हाऊसिंग कमिटी की बैठक…..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में गुरुवार को आरआईसीसी सभागार में राजगीर लॉजिंग एवं हाऊसिंग कमिटी की बैठक आहूत की गई।
प्रमंडलीय आयुक्त इस समिति के अध्यक्ष हैं, जिलाधिकारी उपाध्यक्ष तथा अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर इसके पदेन सदस्य सचिव हैं।
इस समिति के अधीन राजगीर में कुल 44 दुकानें हैं, जिनसे किराये की वसूली की जाती है।
जिलाधिकारी ने किराया के बकायेदारों से नियमानुसार वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी दुकानों का सर्वे कराने को कहा गया।सर्वे के माध्यम से दुकानों के मूल आवंटनधारियों को सूचीबद्ध कर वास्तविक रूप से उपयोग करने वालों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।
इन दुकानों से प्राप्त किराये की राशि का उपयोग राजगीर के सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण, ड्रेनेज व्यवस्था आदि हेतु करने के लिये कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।
बैठक में उपविकास आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल/पथ प्रमंडल/लोक स्वास्थ्य प्रमंडल , कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर, वन प्रमंडल के पदाधिकारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

 

 

Other Important News