October 19, 2024

ख़बरें टी वी : नालन्दा की धरती, बिकास पुरुष की धरती के रूप में बनाई पहचान – उमेश कुशवाहा… जानिए

 

 

 

 

 

 

जननायक कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया।

नालन्दा की धरती, बिकास पुरुष की धरती के रूप में बनाई पहचान – उमेश कुशवाहा।

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज “

हमलोगो का न्यूज प्लेटफॉर्म…

हिंदी डिजिटल पेज…

https://khabretvnews.com

अंग्रेजी डिजिटल पेज
http://khabretv.blogspot.com

यूट्यूब प्ले पेज…

https://youtube.com/@khabretv3716?si=200OHoAu0pPI87G2

आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : जननायक कर्पूरी चर्चा का आयोजन नालन्दा विधान सभा के अंतर्गत नालन्दा स्थित महावोधि बीएड कॉलेज नालन्दा में किया गया।जिसमे सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं जदयू कार्यकर्तागण शामिल हुए।जिसका शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार, एमएलसी रीना यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जननायक कर्पूरी जी के जीवनकाल के संघर्षों एवं उनके द्वारा किये गए सामाजिक उत्थान कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि कर्पूरी जी ने ही पिछड़ा समाज के लोगों को आरक्षण देने का काम किया था,जिसके कारण उनकी सरकार भी चली गई थी।लेकिन आज भी वह अमर हैं और हमेशा वह अमर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं के नक्शे कदम पर हमारा नेता नीतीश कुमार चलते हुए गरीबों को रोजगार नौकरी देने का काम किया है।लगातार दवे कचले गरीब परिवारों को ऊपर उठाने का काम कर रहे हैं।कुशवाहा ने कहा कि आज देश खतरे में है हमसवों को इसकी चिंता करना है, सही मार्ग से लोगों को भटकाया जा रहा है। केंद्र की मौजूदा सरकार जिसकी आजादी से कोई वास्ता नहीं था,नौकरी देने के नाम पर, अच्छे दिन लाने के नाम पर ,किसानों की आय दुगना करने के नाम पर अबतक सिर्फ ठगने का काम किया है।संविधान को बदलने की साजिश की जा रही है,हमारी गौरवशाली इतिहास भी बदली जा रही है।आज यह स्थिति है कि जो भाजपा के खिलाफ आवाज उठाती है उसके घर ईडी और सीबीआई का दल पहुंचता है।उन्होंने नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ लेकिन जब-जब बेटियों पर अत्याचार होता है तो मौन हो जाते हैं कहा कि आप लोग जागिए आपका अधिकार खतरे में है।आप लोगों के अधिकार जो बाबा साहब ने मौलिक अधिकार दिया था, उस अधिकार को भी भाजपा के लोग समाप्त करने की प्रयास कर रहे हैं।आज नरेंद्र मोदी परिवारवाद ,भ्रष्टाचार, और तुष्टिकरण की बात करते हैं लेकिन यह यह सभी बातें भाजपाइयों में ही है। जब घोटाला बाज भाजपा में शामिल होता है तो वह बेदाग हो जाता है।कहा कि नालंदा की धरती देश दुनिया में सदियों से जानी जाती रही है।यहाँ के बासी सौभाग्यशाली है की इस धरती पर आपकी जन्म हुई है। प्राचीन काल से ही यह धार्मिक, सांस्कृतिक ,राजनीतिक एवं ऐतिहासिक रूप से आकर्षण का केंद्र रहा है।आज यह धरती पुनः विकास पुरुष नीतीश कुमार की धरती के रूप में प्रसिद्ध हो रही है।नालंदा ऐसी धरती है कि यहां ही भगवान बुद्ध ने सम्राट अशोक को उपदेश देने का काम किया, भगवान महावीर को भी इसी धरती पर मोक्ष की प्राप्ति मिली। अगस्त की क्रांति में यहां के सपूतों ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी।

 

 

कुशवाहा ने कहा की कर्पूरी चर्चा की शुरुआत 6 अगस्त से किया गया है जो 24 जनवरी को उनके 100 वाँ जयंती पर समापन होगा।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बिरोधी को उखाड़ कर फेकने का संकल्प ले,तभी जननायक कर्पूरी जी का सपना साकार हो सकेगा।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज आपलोगो को फैसला लेना है कि आप किसका साथ देगें और किसका बिरोध करेगें।आपसवों को हकमरी करने वाले के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। बिहार की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सतत आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना के आंकड़े से आज 94 लाख ऐसे परिवार चिन्हित हुए हैं जिनके पास ना तो घर है ने नौकरी ना कोई रोजगार। लेकिन नीतीश कुमार ने यह फैसला लिया है कि इन 94 लाख लोगों को रोजगार भी देंगे और घर भी देंगे।उन्होंने कहा कि बिशेष राज्य का दर्जा बिहार को मिल जाय तो ऐसे सभी परिवार को दो साल में सभी सुविधा उपलब्ध हो जाएगा।श्री कुमार ने कहा कि आपको फैसला करना है कि कैसे लोगों के साथ आप खड़ा होंगे।जो गरीबों का साथ देंगे उनका साथ आपको देना होगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक तरफ गरीबी दूर करने की बात कर रही है,तो दूसरी तरफ 13 लाख आवास योजना के लाभुक प्रतीक्षा सूची में ही हैं।कहा कि आवास योजना के तहत केंद्र सरकार के द्वारा लगातार 3 सालों से कोई आवास का आबंटन बिहार को नही दिया गया है।कार्यक्रम के अध्यक्षता अतिपिछड़ा अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी ने की संचालन अरविंद पटेल ने किया।

 

 

 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रबन कुमार,सांसद कौशलेंद्र कुमार ,विधान पार्षद सह सचेतक नीरज कुमार विधान पार्षद रविन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ डॉ धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी ,पूर्व मंत्री अजीत चौधरी ,विधान परिषद सदस्य सह सचेतक रीना यादव,विधायक कौशल किशोर ,विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया,प्रदेश महासचिव डा सतीश दास पान दिलीप कुशवाहा अशगर शमीम, ज्ञानचंद मेहता, वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद मो अरशद गुलरेज अंसारी पिंकी भारती धनंजय देव,मुन्ना कुमार ,जयराम सिंह,डा जगदीश वर्मा अरूण वर्मा सरयुग रविदास प्रो प्रमिला प्रजापति जर्नादन पंडित संजय कुशवाहा ,मुकेश सिंह,दिनेश प्रसाद,सोनी लाल मुकेश चंद्रवंशी आजाद चंद्रवंशी जीतन चौहान महेंद्र चौहान शैलेंद्र पाल अनूप सिंह पटेल इमरान रिजवी पप्पू खान रोहिल्ला महमूद बख्खो मिंटू चौधरी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए।

 

 

 

Other Important News