October 18, 2024

#Nalanda : राजगीर महोत्सव का मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन, संस्कृतिक संध्या में ऐश्वर्या निगम एवं दीपाली सहाय ने गाए एक से बढ़कर एक गीत….जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

 राजगीर महोत्सव का मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन, संस्कृतिक संध्या में ऐश्वर्या निगम एवं दीपाली सहाय ने गाए एक से बढ़कर एक गीत….

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 :  नालंदा के राजगीर में पर्यटन विभाग और जिला प्रसाशन द्वारा आयोजित 3 दिवसीय राजगीर महोत्सव का उद्घाटन वित्त एवं वाणिज्य मंत्री सह नालंदा के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया , इस मौके पर उन्होंने कहा की महोत्सव का आयोजन इस लिए मनाया जाता है कि सभी धर्म के लोग एक दूसरे धर्म के लोगो के बीच प्रेम बढ़े । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह नालंदा की ऐसी धरती है जहां हिंदू धर्म के 33000 करोड़ देवी देवताओं का मलमास में एक महीने के लिए वास करते हैं साथ ही करीब करीब सभी धर्म के लोगों का यह प्रतीक स्थल है।

 

 

नीतीश कुमार ने जो हमें नालंदा के उत्थान के लिए हमें प्रभारी मंत्री बनाए हैं इसके लिए हम उन्हें विशेष तौर पर धन्यवाद देते हैं , क्योंकि हमें ऐसे धरती का सेवा करने के लिए मिला है जो सर्व धर्म संपन्न है एवं यहां के लोग काफी उद्यमी है। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इस बार मुख्यमंत्री के राजकीय महोत्सव पर नहीं आने को लेकर बताया कि नीतीश कुमार को वायरल बुखार आ गया है, जिसके वजह से वह इस बार राजगीर महोत्सव में शरीक  नहीं हो पाए….

 

 

साथ ही उन्होंने कहा कि आज बिहार अपने बलबूतों पर काफी तरक्की किया है अगर केंद्रीय सरकार इसे विशेष राज्य का दर्जा दे देती तो उस पैकेज से बिहार का और भी विकास होता और वह भी तेजी गति में। इस बार राजगीर महोत्सव में सरकारी योजना का स्टॉल लगाकर लोगो को जानकारी दी जा रही है ।

 

 

 

इसके अलावे पुस्तक मेला ,व्यंजन मेला सहित कई प्रकार के स्टॉल लगाए है । वही आज के सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के गायक ऐश्वर्या निगम सहित उनकी पत्नी गायिका दीपावली सहाय ने एक से बढ़कर एक समा बांधा, जिसे सुन  उपस्थित श्रोताओं ने तालिया से पूरे राजगीर को घनघोर कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Other Important News