October 19, 2024

#Nalanda : राजगीर महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने राजगीर नगर परिषद के जनप्रतिनिधिगण के साथ की बैठक..जानिए

राजगीर महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने राजगीर नगर परिषद के जनप्रतिनिधिगण के साथ की बैठक..

सभी लोगों से प्राप्त किया गया सुझाव, सुझावों पर अमल का लेकर दिया आवश्यक दिशा निदेश..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : पर्यटन विभाग के सौजन्य से जिला प्रशासन नालंदा द्वारा राजगीर महोत्सव का आयोजन 30 नवंबर से 2 दिसंबर की अवधि में स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में किया जा रहा है।
महोत्सव के अवसर पर 7 दिवसीय ग्रामश्री मेला का आयोजन भी किया जायेगा। इस अवसर पर महिला महोत्सव, व्यंजन मेला, पुस्तक मेला, विभिन्न खेल प्रतियोगिता, दंगल प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, विभिन्न विभागों के स्टॉल, विभागीय प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जायेगा।

 

 

मुख्य समारोह की व्यवस्था पर्यटन विभाग, बिहार द्वारा की जा रही है। अन्य व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।
महोत्सव के सफल आयोजन एवं स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आर आई सी सी सभागार, राजगीर में राजगीर नगर परिषद के जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।
सभी जनप्रतिनिधिगण से एक एक सुझाव प्राप्त किया गया तथा इन सुझावों पर अमल के लिये संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।
स्थानीय होटलों एवं निजी भवनों के लिये अलग-अलग वर्ग समूह में साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

 

 

सभी स्थानीय जनप्रतिनिधिगण को इसका व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया। इसके मूल्यांकन के लिए एक समिति गठित की जा रही है।
बैठक में नगर परिषद राजगीर की मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, सभी वार्ड पार्षद, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Other Important News