October 19, 2024

#Nalanda : नालंदा जिलाधिकारी ने बड़गांव में लिया छठ पूजा की तैयारियों का जायजा… जानिए

नालंदा जिलाधिकारी ने बड़गांव में लिया छठ पूजा की तैयारियों का जायजा….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज बड़गांव में छठ पूजा को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया।
श्रद्धालुओं के लिए यहाँ तीन जगहों पर जिला प्रशासन द्वारा विश्राम स्थल बनाया गया है, जिनमें पेयजल, शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

 

 

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने श्रद्धालु विश्राम स्थल, नियंत्रण कक्ष, घाट की बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा, एनडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति आदि का जायजा लिया तथा कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बड़गांव सूर्यमंदिर का भी भ्रमण किया।

 

 

इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता श्री मंजीत कुमार, अपर समाहर्त्ता आपदा मो० शफीक, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, नजारत उप समाहर्त्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत नालन्दा सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी एवं स्थानीय समिति के लोग मौजूद थे।

 

 

वही राजगीर में नालंदा के जिलाधिकारी ने आज जरासंध महोत्सव के आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल (महाराजा जरासंध मंदिर, राजगीर) पर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Other Important News