October 19, 2024

#Nalanda : चण्डी के बढ़ौना ग्राम के सामने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी का स्वागत…..जानिए

नालंदा जिले के चण्डी के बढ़ौना ग्राम के सामने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी का स्वागत….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : आज चण्डी के बढ़ौना ग्राम के सामने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी का स्वागत जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह जितु जी की अगुआई में किया गया डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह नवादा के परिवर्तन रैली में भाग लेने जा रहे थे इस कार्यक्रम की जैसे ही जानकारी जिला कांग्रेस नालंदा को मिली तो सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ जितेंद्र जी के द्वारा वहाँ पहुँचकर नालंदा की ओर से उन्हें फूल माला एवं शॉल देकर उन्हें अभिनंदन किया गया …

 

 

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य दिलीप कुमार के द्वारा भी अपने प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी को फूल माला एवं मोमेंटो प्रदान कर उनका स्वागत किया गया साथ ही वहीं पर उनके साथ चल रहे सभी प्रदेश के पदाधिकारियों को भी फ़ुल माला एवं बुके देकर उनका भी अभिनंदन किया गया ,कार्यकर्ताओं से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की बहुत जल्द ही इस जिले में भी परिवर्तन यात्रा की तिथि तय की जाएगी ।सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं ज़िले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा इस ज़िले में जिलाध्यक्ष के रूप में जितेंद्र प्रसाद सिंह के मनोनयन की भी बात कही गई …..

 

 

इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश जी के द्वारा बताया गया की जिलाध्यक्ष में जितेंद्र प्रसाद सिंह जी के नाम का प्रस्ताव अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी को दिल्ली भेजा जा चुका है बहुत जल्द ही जितेंद्र जी आपके नये जिलाध्यक्ष होंगें यह सुनकर सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जिलाध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव जितेंद्र जी का भेजने के लिए उनका धन्यवाद किया साथ ही जितेंद्र जी को भी अध्यक्ष बनने के पूर्व ही उन्हें बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त कराते हुए कहा की जितेंद्र जी एक सुलझे हुए कार्यकर्ता हैं ….

 

 

इनमें सबको साथ लेकर चलने की क्षमता है करीब आधा घंटे तक कार्यकर्ताओं से मुखातिब होने के बाद फिर वे नवादा के लिए प्रस्थान कर गए ,इस अवसर पर उदय कुशवाहा सरबेंद्र कुमार राजीव कुमार फवाद अंसारी राजेश्वर प्रसाद संजय पासवान जालंधर यादव बिन्देश्वर यादव किरानी पासवान शिवनाथ चौधरी अरुण पांडे के अलावे दर्जनों प्रखंड अध्यक्ष एवं सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।

 

 

 

 

Other Important News