October 19, 2024

#Nalanda: नालंदा जिला राजद द्वारा अस्थांवा विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन…. जानिए

नालंदा जिला राजद द्वारा अस्थांवा विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नालंदा जिला राजद द्वारा अस्थांवा विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु के अध्यक्षता में किया गया|कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक श्री भोला यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एनडीए की सरकार हर मोर्चे पर विफल है|सरकारी औद्योगिक संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है |वेरोजगारी बढ़ रही है |केंद्र सरकार के मंत्री मूल मुद्दे से ध्यान भटका कर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने में लगी है |स्वतंत्र संस्थाएं परतंत्र हो चुका है |उन्होंने कहा कि चुनाव में आदरणीय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि सरकार बनते ही 10 लाख नौकरी दिया जाएगा जो की अभी तक 5 लाख नौकरियां बांटीं जा चुकी है| रोजगार और नौकरी देने के मामले में‌ बिहार पूरे देश में अव्वल है|संविधान के उपर मनुस्मृति थोपने का प्रयास किया जा रहा है |

 

 

वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में पूरा देश राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी एवं युवा आईकॉन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी की ओर देख रहा है|आगामी लोकसभा चुनाव में तमाम बुथ अध्यक्ष के मार्गदर्शन में दिल्ली की गद्दी फतह करेंगे |उन्होंने अस्थावां के पूर्व प्रत्याशी श्री अनिल महाराज जी के प्रती आभार प्रकट किया | कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस्लामपुर के विधायक श्री राकेश कुमार रोशन ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में नालंदा आपके नेतृत्व में जीतेंगे |कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है|तमाम कार्यकर्ताओं से बुथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया| प्रदेश महासचिव हुमायूं अख्तर तारीक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में जीतेगी | आगत अतिथियों का स्वागत पूर्व प्रत्याशी अनिल महाराज ने किया |मौके पर जिला प्रधान महासचिव श्री सुनील यादव , अनिल महाराज,खुर्शीद अंसारी, दीपक कुमार सिंह, मनोज यादव, टनटन खान,रामजन्म यादव, दयानंद सिंह, रामाशीष यादव, विनीत चौहान, विनोद प्रसाद, पवन यादव,कमलेश केवट, जितेंद्र पासवान, मोहम्मद शफी अहमद, मोनू यादव सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे |

 

 

 

Other Important News