October 19, 2024

ख़बरे टीवी – लोक शिकायत, आरटीपीएस, मानवाधिकार एवं विभिन्न न्यायालय/ प्राधिकार से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र करें निष्पादन- जिला पदाधिकारी, योगेंद्र सिंह

लोक शिकायत, आरटीपीएस, मानवाधिकार एवं विभिन्न न्यायालय/ प्राधिकार से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र करें निष्पादन- जिला पदाधिकारी, योगेंद्र सिंह

जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने आज लोक शिकायत निवारण, आरटीपीएस, मानवाधिकार सहित विभिन्न न्यायालय एवं प्राधिकार में लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के मामलों में सभी लोक प्राधिकार को संबंधित लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।
लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित समय सीमा पूर्ण होने के बाद भी लंबित रह गए मामलों का निष्पादन 5 दिनों के अंतर्गत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अन्यथा संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध अधिनियम के तहत आर्थिक दंड अधिरोपित किया जाएगा।
इसी प्रकार मानवाधिकार एवं विभिन्न न्यायालय से संबंधित वादों में संबंधित पदाधिकारियों को ससमय आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सभी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, विभिन्न अंचलों के अंचलाधिकारी एवं अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Other Important News