October 19, 2024

ख़बरें टी वी : आज नालंदा जिला आरजेडी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती मनाया….जानिए

 

 

 

 

 

 

 

आज नालंदा जिला आरजेडी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती मनाया…..

 

 

 

पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : आज दिनांक 2 अक्टूबर को नालंदा जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय बड़ी पहाड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती मनाया गया |जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने दोनों महापुरुष के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किये|मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों महापुरुष के बारे में बताना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है|देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की योगदान को देश की जनता न कभी भूला है ना भूलेगा|

 

 

राष्ट्रपिता के किए कार्यों को भारत ही नहीं दुनिया सलाम करती है|वही आज देश अपने दूसरे प्रधानमंत्री सादगी के प्रतीक जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जयंती मना रही है नालंदा जिला राजद परिवार इस मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता है|जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कहा कि आज इस पवित्र मौके पर बिहार सरकार द्वारा जारी जातीय जनगणना की रिपोर्ट कार्ड का पूरा पार्टी स्वागत करती है |

 

 

आदरणीय श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी एवं उपमुख्यमंत्री आदरणीय तेजस्वी यादव जी के प्रति आभार प्रकट करते है|इस रिपोर्ट कार्ड आने के बाद अब सरकार की योजनाएं रिपोर्ट के अनुसार समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचेगी मौके पर आज गिरियक प्रखंड के करुणेश यादव के नेतृत्व में करीब दो दर्जन युवाओं ने राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता ग्रहण किया| मोहम्मद टनटन खान,दीपक कुमार सिंह, मनोज यादव, विनोद प्रसाद ,पवन यादव अरविंद शर्मा, सुजीत कुमार, राकेश रंजन, विभाष कुमार, फारूक आजम इत्यादि मौजूद थे|

 

 

 

 

 

 

Other Important News