October 19, 2024

ख़बरें टी वी : पार्टी के कर्मठ संघर्षशील एवं समर्पित कार्यकर्ता थे भागीरथ चंद्रवंशी….जानिए

 

 

 

 

 

पार्टी के कर्मठ संघर्षशील एवं समर्पित कार्यकर्ता थे भागीरथ चंद्रवंशी:- जदयू

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : जिला जनता दल यूनाइटेड बिहार शरीफ नगर के द्वारा जनता दल यूनाइटेड सांगठनिक चुनाव के जिला निर्वाचन पदाधिकारी बिहार शरीफ रहे पार्टी के स्थापना काल से ही कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहें सक्रिय कार्यकर्ता अतिपिछड़ा नेता भागीरथ चंद्रवंशी के आकस्मिक निधन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने उसके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित का नमन किया।

 

 

इस अवसर पर प्रदेश सचिव महमूद बख्खो जिला जनता दल यूनाइटेड बिहारशरीफ नगर के अध्यक्ष गुलरेज अंसारी मुख्य प्रवक्ता डा धनंजय कु देव ने कहा कि भगीरथ चंद्रवंशी हमेशा पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में स्थापना काल से ही कार्य कर रहें हैं। पार्टी ने कर्मठ संघर्षशील कार्यकर्ता और हमसबों ने एक साथी खो दिया ये राजनैतिक जगत के लिए तथा हमारी पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है।

 

 

उनका पूरा जीवन समाजिक कार्यों के प्रति संघर्षरत रहा था सादगीपूर्ण जीवन के साथ एवं जनहित में कार्य करते रहते थे। हमलोग श्रद्धांजलि के माध्यम से उनके मृतक आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं ईश्वर उन्हें श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों एवं समर्थकों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण एवं हिम्मत से काम करने की क्षमता प्रदान करें। पार्टी की पुरी संवेदना उनके परिजनों के साथ है।

 

 

इस अवसर पर इस अवसर पर मेराजुद्दीन बबलू सिंह डा सौरभ प्रकाश आदित्य कुमार सन्नी पटेल डा निखील अंकूर कुमार अजय पासवान सकीबुल हसन रिक्की कुमार मो शहजाद अवधेश पासवान मो अकील मो महफूज मल्लिक अश्विनी कुमार मो सददाव मो अकील सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Other Important News