October 19, 2024

ख़बरें टी वी : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह के समर्थन सह रिश्तेदार को बदमाशों ने मारी गोली…..जानिए

 पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह के समर्थन सह रिश्तेदार को बदमाशों ने मारी गोली…

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नालंदा जिले के सिलाव थाना अंतर्गत धरहरा गांव में काल रात 5 से 7 की संख्या में अपराधियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह समर्थक सह  रिश्तेदार कुमार प्रगति को पुरानी रंजिश की वजह से गोली मार दी, गोली मारने बालों ने जैसा की घायल व्यक्ति के बयान के अनुसार कहना है कि उसके द्वारा उसके गांव में आरसीपी सिंह का कार्यक्रम कराया गया था..

 

 

तब से उस लोगों ने दुश्मनी बना रखी थी , साथ ही कुछ दिनों पहले जमीनी विवाद को लेकर भी लोगों में कहा सुनी हुई थी और कुमार प्रगति आरसीपी सिंह के गांव मोहम्मदपुर में कल मीटिंग करके लौट रहा था तभी पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने पहले तो चेतावनी थी और जैसे ही वह मुड़ा पीछे से गोली चला दी, गोली युवक के कमर के पास लगी है।

 

 

बिहार में फिर से एक बार अपराधियों का तांडव दिखा जिससे यह प्रतीत होता है कि अब अपराधियों में पुलिस प्रशासन का भय खत्म हो गया….

 

जिसका परिणाम रात देखने को मिला जब कुमार प्रगति के कमर में एक गोली मार दी और यह भी कहा कि तुम आरसीपी सिंह के पास क्यों जाते हो उसको भी देख लेंगे और आज तुमको भी देख लेते हैं। वहीं घायल को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए तुरंत ही पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

 

 

 नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने मीडिया ग्रुप में इस बात की जानकारी दी है कि कुमार प्रगति पिंटू कुमार को आपसी रंजिश के वजह से गोली मारी गई है और पुलिस इस पर कार्रवाई में जुट गई है, रात में एक टीम गांव के और तो दूसरी टीम पटना के लिए रवाना हो गई जिसका नेतृत्व पुलिस अधीक्षक नालंदा के देखरेख में राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार कर रहे हैं।

 

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रामचंद्र प्रसाद सिंह  ने जदयू पार्टी पर साधा निशान…..

 

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपी सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी के लोग हमारे राजनीति मैं बढ़ते कदम पर घबरा गए हैं उन्होंने हमारे साथ रहने वाला हमारे परिवार पर गोली चलाई है और यही नहीं उन लोगों के निशाने पर हम भी हैं।

 

 

 

Other Important News