October 19, 2024

ख़बरें टी वी : जनता दरबार में नालंदा के जिलाधिकारी ने 15 आवेदकों की समस्याओं को सुना…जानिए

 

 

 

 

जनता दरबार में नालन्दा जिलाधिकारी ने 15 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश…

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 15 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।

 

 

हरनौत प्रखंड के बाराह निवासी एक आवेदक द्वारा बताया गया कि उनके निजी मकान का दरवाजा गली में खोलने में पड़ोसी द्वारा बाधा पहुँचाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को नियमानुसार कार्रवाई करने का निदेश दिया।
चंडी के एक परिवादी द्वारा बताया गया कि मुबारकपुर मुख्य सड़क से ग्रामीण लिंक रोड के निर्माण में एक स्थानीय रैयत द्वारा बाधा पहुँचाया जा रहा है। इस मामले की सुनवाई लोकशिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत किया जा रहा है।

 

 

जिलाधिकारी ने जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी को नियमानुसार सुनवाई कर निवारण का निदेश दिया।
एक आवेदक द्वारा वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को कार्रवाई का निदेश दिया।

 

 

कुछ मामलों की सुनवाई लोकशिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने हेतु जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी को निदेश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

 

 

Other Important News