October 19, 2024

ख़बरें टी वी : जनता दरबार में नालंदा जिलाधिकारी ने 23 आवेदकों की समस्याओं को सुना….जानिए

 

 

 

 

 

जनता दरबार में नालंदा जिलाधिकारी ने 23 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश…..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 23 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।
सारे थाना क्षेत्र के संतोष कुमार द्वारा गलत इंजुरी रिपोर्ट बनाने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को मामले की जाँच का आदेश दिया।

 

 

परवलपुर प्रखण्ड के अलावां पंचायत में पी एच ई डी के पंप ओपरेटर द्वारा नियमित रुप से पंप नहीं चलाने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को मामले की जाँच कर कार्रवाई का निदेश दिया।
नूरसराय की सरिता देवी द्वारा आशा चयन में अनियमितता की शिकायत की गई।जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को मामले की जाँच का निदेश दिया।

 

 

कुछ आवेदकों द्वारा स्वंय को भूमिहीन बताते हुए वास भूमि उपलब्ध कराने हेतु आवेदन दिया गया। जिलाधिकारी ने अपर समाहर्त्ता को नियमानुसार कार्रवाई का निदेश दिया।
कुछ मामलों की सुनवाई लोकशिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने हेतु जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी को निदेश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Other Important News