October 19, 2024

ख़बरें टी वी : राजद जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने जिला कार्यकारिणी एवं जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की घोषणा की….जानिए

 

 

 

 

 

राजद जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने जिला कार्यकारिणी एवं जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की घोषणा की…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नालंदा जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने जिला कार्यकारिणी एवं जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की घोषणा की | मौके पर अशोक कुमार हिमांशु ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के नेता आदरणीय लालू प्रसाद जी की सामाजिक न्याय एवं संप्रदायिक सद्भाव के नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय जगदानंद सिंह जी के निर्देशानुसार 32 सदस्यीय जिला कमेटी की घोषणा की गई है|

 

 

जिला कार्यकारिणी में आदरणीय नेता यूथ आईकॉन उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी का ए टू जेड की भागीदारी सुनिश्चित की गई है |आशा ही नहीं अटल विश्वास है कि इसी जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा मुक्त भारत बनाने का काम करेंगी| इसकी शुरुआत नालंदा की धरती से होगी |

 

 

जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष और प्रधान महासचिव के अलावा पांच उपाध्यक्ष पांच महासचिव एवं एक कोषाध्यक्ष 6 सचिव और तेरह जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का मनोनयन किया गया है|विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव इस्लामपुर के विधायक राकेश कुमार रोशन पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी मदरसा बोर्ड के सदस्य हमांयुं अख्तर तारीक श्री सीता शरण बिंद सतीश प्रसाद नवल किशोर यादव शामिल है |

 

 

Other Important News