October 19, 2024

ख़बरे टी वी – केंद्रीय राज्यमंत्री ने अश्वनी चौबे ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, राहुल गांधी, सोनिया गांधी को बताया नकली गांधी

केंद्रीय राज्यमंत्री ने अश्वनी चौबे ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, राहुल, सोनिया गांधी को बताया नकली गांधी

एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और विवादित बयान दिया । मंत्री ने कहा कि नकली गांधी बनकर कांग्रेस के लोग देश को ठगने का काम कर रहे हैं| एक तरफ देश के सैनिकों को गाली दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों के बीच गलत अफवाह फैला कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे देश लुटेरों को देश से भगाने की जरूरत है।

Other Important News