October 19, 2024

ख़बरे टी वी – मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर महापौर, नगर निगम के सभी वार्ड पार्षद एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, जारी किया गया जिला का मानव श्रृंखला रूट मैप

मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर महापौर, नगर निगम के सभी वार्ड पार्षद एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, जारी किया गया जिला का मानव श्रृंखला रूट मैप

जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति तथा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के समर्थन में 19 जनवरी को बनाई जाने वाली राज्यव्यापी मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के उद्देश्य से आज हरदेव भवन सभागार में महापौर नगर निगम बिहार शरीफ, नगर निगम के विभिन्न वार्ड पार्षद एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।
बैठक में जिला के लिए निर्धारित 553 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला के रूट मैप को जारी किया गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल ने अपने संबोधन में अनेक उदाहरण देते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण आज की जरूरत है। अगर आज हम इस जरूरत को पूरा नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी।
इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान का आगाज किया गया है। यह अभियान आज समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत तथा उत्तरदायित्व भी है। सबों की सहभागिता से ही हम पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं।
इसलिए इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का निर्माण किया जा रहा है। इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर भाग लेना चाहिये।
सभी वार्ड पार्षद ने अपने अपने क्षेत्र में मानव श्रृंखला निर्माण में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।


विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा भी 19 जनवरी को निर्माण होने वाली मानव श्रृंखला में हर संभव सहभागिता का भरोसा दिलाया गया। अनेक संगठनों ने अपने अपने स्तर से विभिन्न माध्यमों से मानव श्रृंखला में सहभागिता हेतु जन जागरूकता अभियान भी चलाने का बीड़ा उठाया है, जिसके बारे में उनके प्रतिनिधियों के द्वारा बैठक में जानकारी दी गई।
मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर बड़ी दरगाह के सज्जादा नशी पीर साहब का पैगाम भी बैठक में उनके प्रतिनिधि द्वारा सुनाया गया। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि जल जीवन हरियाली का संदेश धरती पर बसने वाले प्रत्येक जीव जंतु की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री की यह सोंच सूफी संत मखदूम बाबा के संदेश से भी जुड़ा हुआ है।
बैठक में महापौर, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, इनरव्हील, स्काउट एंड गाइड, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन, व्यवसायिक संघ, चेंबर ऑफ कॉमर्स, आई एम ए, रेड क्रॉस, बिहार क्लब, हेल्थ क्लब, ऑटो चालक संघ, फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन, नेहरू युवा केंद्र सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि, स्वीप आइकॉन आशुतोष कुमार मानव, स्वीप आइकॉन दिव्यांग सुदर्शन कुमार, बिहार एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के जिला अध्यक्ष हृदय यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Other Important News