डी एम द्वारा राजगीर महोत्सव की तैयारी हेतु स्टेट गेस्ट हाउस हाॅकी मैदान, पहुँच कर कृषि विभाग की तैयारियों की समीक्षा..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज दिनांक 16.12.2025 को श्री कुन्दन कुमार, जिला पदाधिकारी नालंदा द्वारा राजगीर महोत्सव की तैयारी हेतु स्टेट गेस्ट हाउस हाॅकी मैदान, पहुँच कर कृषि विभाग की तैयारियों की समीक्षा की गई।
राजगीर महोत्सव दिनांक 19.12.2025 से 25.12.2025 तक कुल सात दिनों तक आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
उक्त महोत्सव में ग्राम श्री मेला, उद्यान मेला, व्यंजन मेला, पुस्तक मेला सहित किसान मेला का भी आयोजन किया जाना है, जिसमें देश-विदेश के भारी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है। किसान मेला अंतर्गत कृषि विभाग, नालन्दा द्वारा विभिन्न प्रदर्शनी एवं स्टाॅल लगाया जाने है, हेतु जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निम्न निदेश दिए गये।
1. दिनांक 19.12.2025 एवं 20.12.2025-जैविक मेला, सेलर बायर मीट , जिले में जैविक खेती करनेवाले किसानों के द्वारा उत्कृष्ट जैविक उत्पाद का प्रदर्शनी-सह-प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। साथ ही जैविक उत्पादों के क्रेताओं/बिक्रेताओं के साथ समागम कार्यक्रम किया जायेगा।
2. दिनांक 21.12.2025 एवं 22.12.2025 -कृषि यांत्रिकरण मेला जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया कि कृषि यांत्रिकरण मेला में आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी हेतु कुल विभागीय 15 स्टाॅल लगाये जा रहे है। मुख्यतः जिसमें फसल अवशेष प्रबधन से संबंधित कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया जायेगा। इसमें आकर्षण के रूप मे सेल्फी प्वाइंट के लिए मिनी ट्रैक्टर लोगो के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसके साथ ही विभागीय विभिन्न यंत्रों पर अनुदान राशि, फसल अवशेष प्रबधन हेतु विभिन्न यंत्रों का उपयोग तथा कृषि यंत्र बैंक स्थापना से संबंधित बैनर के माध्यम से लोगो के बीच प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इस बार यांत्रिकरण मेंला में ट्री-सिफ्टर मशीन, जो नालन्दा जिला में ही निर्मित है, का प्रदर्शन किया जायेेगा।
3. दिनांक 19 दिसम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक राजगीर महोत्सव 2025 के दौरान दिनांक 23-24 दिसम्बर 2025 तक आत्मा नालन्दा द्वारा ‘‘किसान मेला‘‘ प्रस्तावित है। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन 200 कृषकों को जिले के विभिन्न प्रखण्डो से परिभ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, साथ ही प्रतिदिन विभिन्न विषयों पर किसान गोष्ठी कार्यक्रम, प्रतिदिन मेला के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं दिनांक 25 दिसम्बर 2025 में किसान वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम किया जाना है।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निदेश दिया गया कि इस वर्ष राजगीर महोत्सव और अधिक बेहतर तरीके से कृषि प्रदशर्नी लगाई जाए।
