October 19, 2024

ख़बरें टी वी : नालंदा विश्वविद्यालय में मनाया गया 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस….जानिए पूरी ख़बर

 

 

नालंदा विश्वविद्यालय में मनाया गया 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप की आवाज ” … आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…9334598481

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में आज 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्रों सहित नालंदा समुदाय ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अंतरिम कुलपति प्रो. अभय कुमार सिंह के उद्बोधन से हुई। उन्होंने योग के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए बताया कि यौगिक जीवन-शैली भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रही है। उन्होंने कहा, “योग एक ऐसा अनुशासन है जो हममें आध्यात्मिक प्रवृत्तियों को बढ़ाता है और हमें अपने अंतर्मन से जुड़ने में मदद करता है।” प्रो. अभय कुमार सिंह कहा कि आधुनिक समय में जहाँ आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों की वजह से हमारी एकाग्रता व रचनात्मकता का निरंतर ह्रास हो रहा है ऐसे में योग पद्धतियों को अपना कर हम अपनी मानसिक शक्ति को सुदृढ़ रख सकते हैं।

 

 

 

 

कुलपति के संबोधन के पश्चात आसन और प्राणायाम के अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी के साथ साथ विद्यार्थी भी उत्साह के साथ सम्मिलित हुए और विभिन्न आसन और ध्यान का अभ्यास किया। योग- सत्र की योजना भारत सरकार और आयुष मंत्रालय के नियमों के अनुरूप थी।

 

 

 

 

नालंदा विश्वविद्यालय में योग और ध्यान पाठ्यक्रम का एक अभिन्न अंग हैं। विगत कई वर्षों से यहाँ योग और ध्यान पर अल्पावधि पाठ्यक्रम चल रहे जिससे विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के साथ-साथ स्थानीय छात्र भी लाभान्वित हो रहे हैं। नालंदा विश्वविद्यालय में एक नवोन्मेषी शैक्षणिक संकल्पना साकार हो रही है। विश्वविद्यालय का नेट-जीरो परिसर एक हरित और समेकित जीवन शैली की दिशा में एक अनुकरणीय मार्ग प्रशस्त कर रहा है और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से छात्रों को आकर्षित करते हुए उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में उभर रहा है।

Other Important News