October 19, 2024

ख़बरें टी वी : नालंदा विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, बड़े पैमाने पर एनयू समुदाय ने किया वृक्षारोपण… जानिए पूरी ख़बर

नालंदा विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, 
बड़े पैमाने पर एनयू समुदाय ने किया वृक्षारोपण…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप की आवाज ” … आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…9334598481

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में कल विश्व पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम उल्लास के साथ मनाया गया। नालंदा विश्वविद्यालय समुदाय द्वारा इस कार्यक्रम के तहत सामूहिक वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अंतरिम कुलपति प्रो. अभय कुमार सिंह सहित संकाय सदस्यों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतरिम कुलपति प्रो. अभय कुमार सिंह ने प्लास्टिक प्रदूषण के संकट पर प्रकाश डाला। उन्होंने नालंदा समुदाय से टिशू पेपर जैसे डिस्पोजल का उपयोग को कम करने का आग्रह किया। स्कूल ऑफ इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट स्टडीज के डीन प्रो. जयशंकर नायर ने भी सभा को संबोधित किया। एक प्रभावी पर्यावरण व पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए उन्होंने छात्रों को संरक्षण की चेतना विकसित करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान स्कूल ऑफ इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट स्टडीज के छात्रों द्वारा एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया।

नालंदा विश्वविद्यालय नेट-जीरो परिसर की कल्पना को साकार करने वाले विश्व के कुछ अग्रणी शिक्षा संस्थानों में से एक है। यहाँ जैव-विविधता, जल संरक्षण प्रणाली एवं अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी रूप से कार्यान्वित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की 455 एकड़ की भूमि को दुनिया के एक बड़े हरित परिसरों में रूपांतरित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों के माध्यम से पर्यावरण परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह परिसर 6.5 मेगावाट की क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ-साथ अपशिष्ट से ऊर्जा रूपांतरण प्रणाली की तकनीक से लैस भी है। नालंदा विश्वविद्यालय एक हरित और समेकित जीवन शैली की दिशा में एक अनुकरणीय मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

 

 

 

Other Important News