October 19, 2024

ख़बरें टी वी : नालंदा जिलाधिकारी ने मलमास मेला की तैयारी को लेकर की बैठक, बैठक के उपरांत मेला आयोजन से संबंधित विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण…. जानिए पूरी ख़बर

 

 

 

नालंदा जिलाधिकारी ने मलमास मेला की तैयारी को लेकर की बैठक, बैठक के उपरांत मेला आयोजन से संबंधित विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप की आवाज ” … आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…9334598481

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो रिपोर्ट : नालंदा के प्रभारी जिलाधिकारी -सह- उपविकास आयुक्त श्री वैभव श्रीवास्तव ने आज आरआईसीसी, राजगीर सभागार में आगामी मलमास मेला के आयोजन को लेकर पूर्व से गठित विभिन्न कोषांग/ समितियों के नोडल पदाधिकारियों एवं अन्य सदस्य पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।
राजगीर में स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में श्रद्धालुओं के आवासन के लिए टेंट सिटी का निर्माण पर्यटन विभाग बिहार द्वारा किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया जा चुका है। बरसात के मौसम में मेला के आयोजन को देखते हुए स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में मिट्टी भराई कर सतह को ऊँचा किया जा रहा है।

 

 

 

मेला आयोजन से संबंधित विभिन्न प्रकार के अस्थाई संरचनाओं यथा टेंट सिटी, प्रतिक्षालय पंडाल, यूरिनल, शौचालय, चेंजिंग रूम, मेडिकल सेंटर, नियंत्रण कक्ष, पुलिस आउटपोस्ट, वॉच टावर,प्याऊ आदि के निर्माण के लिए सभी निर्धारित स्थलों का लेआउट मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को दिया गया। इस कार्य को 2 से 3 दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया।
मेला क्षेत्र में पीएचइडी विभाग द्वारा अस्थाई यूरिनल, शौचालय, वाटर स्टैंड पोस्ट, प्याऊ तथा नए चापाकल के अधिष्ठापन का कार्य किया जाएगा। इसके लिए आवश्यकतानुसार उपयुक्त स्थल चिन्हित कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

 

 

सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि संपूर्ण मेला क्षेत्र में 15 स्थानों पर मेडिकल टीम उपलब्ध रहेगी। साथ ही कुछ मोबाइल मेडिकल टीम तथा कम से कम 5 एंबुलेंस को भी तैयार स्थिति में रखा जाएगा। राजगीर के निजी चिकित्सकों के साथ भी बैठक कर मेला अवधि में बीमार श्रद्धालुओं के इलाज हेतु उनसे सक्रिय सहयोग लिया जाएगा।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से संपूर्ण मेला क्षेत्र में 48 जगह टीओपी बनाया जाएगा जहां पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त रहेंगे।
संपूर्ण मेला क्षेत्र में उपयुक्त पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

 

मेला क्षेत्र के साथ-साथ राजगीर आने वाले सभी मार्गों पर भी पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए उपयुक्त स्थलों का चयन करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को दिया गया।
वाहन पार्किंग के लिए चयनित सभी स्थानों पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
मेला अवधि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कला संस्कृति एवं युवा विभाग को अनुरोध पत्र भेजा जा रहा है।
मलमास मेला के अवसर पर विशेष वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप भी तैयार किया जाएगा।इसके लिए निविदा के माध्यम से एजेंसी का चयन प्रक्रियाधीन है।
मेला के आयोजन से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए नगर परिषद राजगीर द्वारा निविदा निकाली जा रही है।

 

 

 

 

बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजगीर, अंचलाधिकारी राजगीर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के उपरांत प्रभारी जिलाधिकारी ने स्टेट गेस्ट हाउस मैदान, ब्रह्मकुंड परिसर एवं मेला थाना मैदान का स्थल निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को मेला से संबंधित व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

 

 

Other Important News