October 19, 2024

ख़बरें टी वी : सैनिक स्कूल नालंदा में पोखरण रन का हुआ आयोजन, पोखरण परमाणु परीक्षण देश के बढ़ते सैन्य शक्ति का अद्भुत उदहारण…. जानिए पूरी ख़बर

सैनिक स्कूल नालंदा में पोखरण रन का हुआ आयोजन

पोखरण परमाणु परीक्षण देश के बढ़ते सैन्य शक्ति का अद्भुत उदहारण – प्राचार्य

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो रिपोर्ट : नालंदा जिले के नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में आज पोखरण रन का आयोजन किया गया | लगभग 3 कि० मी० की इस दौड़ को विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन (भा० नौ०) नवीन कृष्ण चन्द्र ने विद्यालय के मुख्य खेल परिसर से प्रात: 5:45 पर झंडी दिखाकर रवाना किया ।

 

 

इस दौड़ में सैनिक स्कूल नालंदा के लगभग 300 छात्र-छात्राएँ एवं सभी शिक्षक, प्रशासनिक कर्मी एवं पदस्थापित अधिकारियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया | हमारा देश इस वर्ष परमाणु तकनीक की आत्मनिर्भरता की रजत जयंती मना रहा है , जिसके आलोक में सैनिक स्कूल नालंदा में विविध कार्यक्रमों जैसे निबंध प्रतियोगिता , चित्रकला प्रतियोगिता सहित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।

 

 

ज्ञात हो कि भारत के इतिहास में आज का दिन बहुत खास है आज 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है | आज ही के दिन 11 मई 1998 को भारत ने राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण कर दुनियाँ के परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों की श्रेणी में सम्मिलित हुआ था |

 

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में सैनिक स्कूल नालंदा के प्राचार्य कैप्टन (भा० नौ०) नवीन कृष्ण चन्द्र ने कहा कि परमाणु परीक्षण देश की तकनीकी विकास के साथ – साथ सामरिक सम्पन्नता एवं आत्मनिर्भरता का सूचक है ।

 

 

उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति के लिए भारत का परमाणु हथियार संपन्न होना अतिआवश्यक था | इस दिशा में राष्ट्र की उन्नति हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाती है हमें परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र होने पर गौरवान्वित होना चाहिए |

 

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी ले0 कर्नल अमित कुमार त्यागी , वरिष्ठ शिक्षक श्री एम एस डे, विद्यालय के कार्यक्रम प्रभारी श्री पवन कुमार वर्मा मीडिया प्रभारी श्री सुनील कुमार पाण्डेय सहित समस्त शिक्षक एवं प्रशासनिक कर्मी उपस्थित रहे ।

 

 

 

Other Important News