October 19, 2024

ख़बरें टी वी: बाबा साहेब के बताये रास्ते पर चलकर ही हो सकता है समाज का असल विकास : श्रवण कुमार…. जानिए पूरी ख़बर

बाबा साहेब के बताये रास्ते पर चलकर ही हो सकता है समाज का असल विकास : श्रवण कुमार

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो रिपोर्ट : संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती पर शुक्रवार को किला मैदान के पास से सद्भावना यात्रा निकाली गयी। यात्रा में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए। यह यात्रा किला मैदान से होते हुए पटेल चौक, बाजार, होते अम्बेदकर चौक पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल लोगों ने बाबा साहेब के जयकारे लगाये और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बाबा साहेब के बताये रास्ते पर चलकर ही समाज व देश का असल विकास हो सकता है। वे समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों के विकास का सपना देखते थे। कहा कि हम सबों को संविधान के द्वारा बाबा साहेब ने अधिकार दिलाया है। बाबा साहेब की बातों पर चलने की जरूरत है। उनकी बातों का अनुकरण करना चाहिए। उनके सपनों को साकार करने की जरूरत है। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा बिहार आगे बढ़ रहा है। सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने में लगी है। समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों को विकसीत करने का काम किया जा रहा है। गांवों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। गांव के लोगों को अब शहरों के जैसी सुविधाएं मिल रही है। गांव का विकास होगा तभी असल में राज्य व देश का विकास होगा।

 

 

 

नीतीश कुमार के द्वारा विकास के लिए अपनाये गये कामों को अब दूसरे प्रदेश की सरकार अपनाने लगी है। देश में अब बिहार के जैसी विकास की जरूरत है। इसके लिए देश की बागडोर नीतीश कुमार के हाथों में होनी चाहिए। इससे पूरे देश का एक समान विकास होगा। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि बाबा साहेब के बताये रास्ते पर चलकर ही देश का विकास हो सकता है। राज्य की सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। इस मौके पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह, जदयू नेता मुन्ना कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, भारतीय अनार्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संपति कुमार, अनार्य धीरेन्द्र कुमार, मनोहर कुमार चौधरी, अशोक कुमार हिमांशु, सुखनारायण गुप्ता, गणेश गौतम, अजीत कुमार वर्मा, चंचला वर्मा, सुबेन्द्र राजवंशी, लीला देवी सहित अन्य मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर जदयू प्रखंड कार्यालय में भी बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनायी गयी। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, जदयू वरीय नेता मुन्ना कुमार, चंचला वर्मा, सुबेन्द्र राजवंशी, लीला देवी सहित अन्य शामिल हुए।

 

Other Important News